DharamIndia

सोना पहनें या चांदी? मूलांक से जानें अपना लकी धातु, इस एक बदलाव से चमक सकती है आपकी सोई हुई किस्मत!

Satya Report: Numerology:अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर धातु का अपना एक प्रभाव होता है जो हमारे मूलांक से जुड़ा है। अंक ज्योतिष के मुताबिक, सोना और चांदी सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि ग्रहों की ऊर्जा को नियंत्रित करने वाले माध्यम हैं। तो आइए जानते हैं कि मूलांक के अनुसार आपके लिए कौनसा धातु पहनना शुभ और लाभदायक रहेगा।

सोना पहनें या चांदी? मूलांक से जानें अपना लकी धातु, इस एक बदलाव से चमक सकती है आपकी सोई हुई किस्मत!
सोना पहनें या चांदी? मूलांक से जानें अपना लकी धातु, इस एक बदलाव से चमक सकती है आपकी सोई हुई किस्मत!

मूलांक 1

1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 के स्वामी सूर्य हैं। इनके लिए सोना पहनना शुभ होता है। मूलांक 1 वाले अगर सोना धारण करते हैं तो उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इतना ही नहीं समाज में मानसम्मान भी बढ़ता है। सोना पहनने से उन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

मूलांक 2

मूलांक 2 वालों के लिए चांदी पहनना लाभदायक रहेगा। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा है। इसलिए इस मूलांक के लोगों को चांदी पहनना चाहिए। चांदी पहनने से मानसिक शांति मिलती है। चांदी आपके मन को शांत रखती है और भावनात्मक संतुलन बनाए रखती है। 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है।

मूलांक 3

3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक वालों को सोना धारण करना चाहिए। सोना पहनने से भाग्य का साथ मिलता है। इसके साथ ही ज्ञान और शिक्षा में भी वृद्धि होती है। मूलांक 3 के स्वामी गुरु माने जाते हैं।

मूलांक 4

मूलांक 4 के स्वामी राहु है। इस मूलांक वालों को लोहा धारण करना चाहिए। लोहा पहनने से जीवन में स्थिरता आती है। 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है।

मूलांक 5

5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के स्वामी बुध माने जाते हैं। 5 मूलांक वालों को सोना या चांदी धारण करना चाहिए। इससे व्यापार में सफलता मिलती है। साथ ही बुद्धि और ज्ञान में भी वृद्धि होती है।

मूलांक 6

मूलांक 6 वालों को चांदी या प्लैटिनम पहनना चाहिए। इन धातुओं को पहनने से उनके आकर्षण और सुखसुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है।

मूलांक 7

7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा है।  ऐसे में मूलांक 7 वालों के लिए चांदी पहनना शुभ रहेगा। चांदी पहनने से आपके सुखसमृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

मूलांक 8

मूलांक 8 वालों के स्वामी शनि देव है। शनि का अंक होने की वजह से मूलांक 8 वालों को लोहा धारण करना चाहिए। लोहा पहनने से मेहनत फल शीघ्र प्राप्त होता है और आपको जीवन में अपार तरक्की हासिल होगी। 8, 17, 26 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होता है।

मूलांक 9 

मूलांक 9 के स्वामी मंगल है। इन्हें तांबा या सोना धारण करना चाहिए। इन धातुओं को पहनने से ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है।  मूलांक 9 मंगल के स्वामित्व में आता है। 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 9 होता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply