Satya Report: गर्मियों में धनियापुदीना जल्दी सूख जाता है या फिर सड़ जाता है। ऐसे में इसे लंबे समय तक ताजा रखने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं। इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल गर्मियों में ज्यादा होता है। बाजार से लाने के बाद और फ्रिज में स्टोर करने के बाद भी कई बार इनके पत्ते काले पड़ने लगते हैं। इनकी पत्तियों को मुरझाने, सूखने और सड़ने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

धनिया और पुदीने को कैसे करें स्टोर?
इस तरह से करें साफ
अगर धनिया और पुदिना को सही तरीके से साफ नहीं किया जाए तो यह जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में सिर्फ पानी से धोने से काम नहीं चलेगा। इन्हें साफ करने के लिए आप पानी में हल्का नमक मिलाएं। इसके बाद धनियापुदीने को साफ कर लें। इसके बाद इन्हें सुखा लें। तब स्टोर करें। ऐसा करने से बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद मिलेगी।
पेपर टॉवल में करें रोल
धनिया और पुदीने के पत्ते को घर लाने के बाद आप इसे साफ सूखे पेपर टॉवल में लपेट सकते हैं। अब इसे किसी एयरटाइट डिब्बे या जिप लॉक बैग में रख लें। आप इसे फ्रिज के वेजिटेबल कंपार्टमेंट में भी रख सकते हैं। यहां तापमान और नमी संतुलित रहती है, जिससे पत्तियां ताजा बनी रहती हैं।
पीसकर पेस्ट बनाएं
धनिया और पुदीना अगर बहुत ज्यादा हैं तो आप इन दोनों चीजों का अलगअलग बारीक पेस्ट बा लें। इन्हें आइस ट्यूब में भरकर फ्रिज में स्टोर करें। ऐसा करने से यह बहुत लंबी समय तक स्टोर किए जा सकते हैं। इन्हें जरूरत के हिसाब से आप किसी भी डिश में यूज कर सकते हैं।



