Trending

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने वाले 5 ड्रिंक्स, लू से बचने और शरीर में एनर्जी लाने में मिलेगी मदद | Summer Drinks Recipes

Satya Report: Summer drinks recipes: गर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। गर्म मौसम में अक्सर शरीर में थकावट, डिहाइड्रेशन जैसी परेशानी महसूस होती है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने, लू से बचने और एनर्जी पाने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ ड्रिंक्स को शामिल करना चाहिए। इससे आपको काफी मदद मिल सकती है। शरीर को नेचुरल तरीके से हेल्दी रखने और शरीर को ठंडा रखने के लिए आप 5 ड्रिंक्स को ट्राई करना चाहिए। आइए जानें इसके बारे में।

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने वाले 5 ड्रिंक्स, लू से बचने और शरीर में एनर्जी लाने में मिलेगी मदद | Summer Drinks Recipes
गर्मी में शरीर को ठंडा रखने वाले 5 ड्रिंक्स, लू से बचने और शरीर में एनर्जी लाने में मिलेगी मदद | Summer Drinks Recipes

सत्तू

गर्मियों में आप सत्तू से बनी ड्रिंक्स जरूर ट्राई करें। इसमें शरीर को ताजगी देने और एनर्जी बढ़ाने के क्षमता होती है। सत्तू में आप नींबू और जीरा पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा बढ़ती है। इतना ही नहीं शरीर को प्रोटीन भी मिलता है। सत्तू में आयरन, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व होते हैं। गर्मी में आपको शरीर को इनसे काफी फायदा मिल सकता है।

कच्चे आम का पन्ना

गर्मियों में आप कच्चे आम का पन्ना पी सकते हैं। इससे आपको लू और गर्मी से राहत मिल सकती है। आम में विटामिन सी होती है जो गर्म मौसम में आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करती है। कच्चे आम का पन्ना बनाने के लिए आम को उबालकर इसका पल्प निकाल लें। इसके बाद इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और गुड़ मिक्स कर लें।

तरबूज का शर्बत

गर्म मौसम में शरीर में पानी कमी न हो इसके लिए आप तरबूज का शर्बत भी पी सकते हैं। इसमें विटामिन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। जो शरीर को ठंडक, एनर्जी देने के साथसाथ पानी की कमी को दूर करता है। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है। इसे पीने से शरीर डिहाइड्रेशन से बचता है।

जलजीरा

गर्मी में आप घर में जलजीरा बनाकर पी सकते हैं। यह शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित करता है। साथ ही शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित रखने में मदद करता है। इसे पीने से शरीर में गर्मी का प्रभाव कम होता है। इतना ही नहीं इसे पीने से शरीर में ताजगी और ऊर्जा महसूस होती है।

नारियल पानी

गर्मियों में आपको अपनी डाइट में नारियल पानी को जरूर शामिल करना चाहिए। यह लो कैलोरी ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट, एमिनो एसिड जैसे कई प्रमुख पोषक तत्व मिलते हैं। इसे पीने से शरीर में पानी की मात्रा पूरी होती है।

Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply