Satya Report: गोविंदासुनीता अहूजा और कृष्णा अभिषेककश्मीरा शाह के बीच सालों से चली आ रही गलतफहमियां अब खत्म हो गई हैं। कुछ समय पहले गोविंदा ने कपिल शर्मा के शो में शिरकत करते हुए कहा था कि उन्होंने कृष्णा को माफ कर दिया और अब सुनीता ने भी सुलह कर ली है।

हाल ही में सुनीता ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के सेट पर पहुंचीं, जहां कृष्णा और कश्मीरा कंटेस्टेंट हैं। इस दौरान तीनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। अब कलर्स टीवी ने एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कृष्णा को सुनीता के पैरों में गिरते हुए और कश्मीरा को सुनीता से माफी मांगते हुए देखा गया।
प्रोमो की शुरुआत में सुनीता अहूजा अपनी दमदार आवाज में कृष्णा का नाम पुकारने हुए शो में एंट्री लेती हैं। जिससे वह और बाकी कंटेस्टेंट्स हैरान रह जाते हैं। इसके बाद कृष्णा तुरंत दौड़कर सुनीता को गले लगा लेते हैं और बैकग्राउंड में ‘कितनी बातें’ गाना बजने लगता है।
कृष्णा भावुक होते हुए कहते हैं, “14 साल हो गए…,” लेकिन वह अपनी बात पूरी नहीं कर पाते। इसके बाद वह सुनीता के पैरों में गिर जाते हैं, जिससे सुनीता और कश्मीरा दोनों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। इस भावुक पल में हल्केफुल्के अंदाज में कृष्णा कहते हैं, “मुझे तो आपके चरणों में पार्किंग मिल गई है।” वे आगे मजाक करते हुए कहते हैं, “आज दो गाड़ियों को आपके पैरों के पास पार्किंग चाहिए।”
इसके बाद कश्मीरा शाह राष्ट्रीय टेलीविजन पर सुनीता से माफी मांगते हुए सिर्फ इतना कहती हैं, “आई एम सो सॉरी।” बता दें कि सुनीता की नाराजगी कश्मीरा के एक ट्वीट से ही शुरु हुई थी।
क्या थी दोनों परिवारों में विवाद की वजह
यह विवाद कथित तौर पर 2016 में शुरू हुआ था, जब गोविंदा ने कृष्णा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ के बजाय सुनीता के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ में हिस्सा लिया था। इससे कृष्णा ने सार्वजनिक रूप से अपने मामा गोविंदा पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्होंने उनका समर्थन नहीं किया और वह खुद को सुपरस्टार समझते हैं।
यह भी पढे़ं:
इसके बाद कश्मीरा ने ट्वीट किया था कि कुछ लोग पैसों के लिए डांस करने जाते हैं जैसा ट्वीट किया था। जिसके बाद बात ज्यादा बिगड़ गई थी। सुनीता ने कश्मीरा को कथित तौर पर बुरी बहू कहा था। जिसके बाद फिर कश्मीरा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, “वर्क ट्रिप से लौटी हूं और देख रही हूं कि कुछ लोग फैमिली मैटर में हाथ धो रहे हैं। मेरे बेटे ने पूछा कि बुरी बहू क्या होता है? मैंने कहा वो जिसे एक क्रूर सास मिली हो”।
हालांकि इसके बाद भी का नाम लेते रहे। गोविंदा को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने कृष्णा को घर बुलाकर बात की थी। हालांकि, उस समय सुनीता ने बीचबचाव करते हुए गोविंदा से कहा था कि यह उनका काम है और उन्हें इसे रोकना नहीं चाहिए।



