Satya Report: Virat Kohli: आईपीएल 2026 में कल रात आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस की टीम से हुआ, जहां शुभमन गिल की GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन के शतक के बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाने में सफल रही, लेकिन विराट कोहली ने विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत GT को शिकस्त दी.

Virat Kohli ने देवदत्त पडिक्कल को दिया RCB की जीत का श्रेय
विराट कोहली ने 81 रनों की पारी खेली और RCB के जीत की नींव रखी, विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. लेकिन कोहली ने अवॉर्ड के साथ ऑरेंज कैप पहनने के बाद कहा कि इस बात में कोई शक नहीं कि उनकी पारी नहीं, बल्कि देवदत्त पडिक्कल की पारी ने जीत और हार के बीच अंतर पैदा किया. उन्होंने यह भी कहा कि टीम 230 के आसपास का स्कोर सोच रही थी, लेकिन गेंदबाजों ने शानदार काम किया.
विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“देवदत्त पडिक्कल इस सीजन में ऐसा दो बार कर चुका है. ईमानदारी से कहूं तो उसकी पारी से अंतर पैदा हुआ. मैं बस एक छोर पर टिके रहना चाहता था, जिससे वह आजादी से खेल सके. मैंने उससे यही कहा कि गेंद को देखो और अगर बाउंड्री वाली है तो उसे मारो. बस इसी मंत्र से खेलते रहो. उसके साथ साझेदारी बनाना वाकई आसान है. हम दोनों गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखना चाहते थे. हमारी पार्टनरशिप गेम चेंजर थी.”
IPL 2026 में गजब फॉर्म में हैं Virat Kohli
विराट कोहली, आईपीएल 2026 में गजब की फॉर्म में हैं और लगातार उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं. इस सीजन अब तक विराट कोहली ने 328 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमा रखा है. विराट कोहली ने पिछले सीजन रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी को ट्रॉफी जीताने में मदद की थी और इस सीजन भी वो शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं.



