Trending

Relationship Tips: शादीशुदा रिश्ते में आने लगी है बोरियत, ये तरीकों से फिर जगाएं एक्साइटमेंट

Satya Report: Relationship Tips: शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत जितनी एनर्जी और एक्साइटमेंट के साथ ही होती है. समय के साथ उतनी ही धीमी भी पड़ने लगती है. रोजमर्रा की जिम्मेदारियां, काम का दबाव, घरपरिवार की चिंताएं और एक जैसा डेली रूटीन धीरेधीरे रिश्ते की चमक को कम करने लगता हैं. कई बार ऐसा महसूस होने लगता है कि पहले जैसा रोमांच और अपनापन अब उतना नहीं रहा, और रिश्ता कहीं न कहीं बोरिंग सा लगने लगता है. से सिच्युएशन सिर्फ एक कपल के बीच नहीं बल्कि ज्यादातर शादीशुदा कपल के बीच देखने को मिलती है. कुछ कपल्स को तो लगता है कि अब उनमें प्यार ही नहीं रहा है. लेकिन ऐसा नहीं है…रिश्ता बोरिंग होने का मतलब प्यार खत्म होना नहीं होता है.

Relationship Tips: शादीशुदा रिश्ते में आने लगी है बोरियत, ये तरीकों से फिर जगाएं एक्साइटमेंट
Relationship Tips: शादीशुदा रिश्ते में आने लगी है बोरियत, ये तरीकों से फिर जगाएं एक्साइटमेंट

असल में, यह एक संकेत होता है कि अब रिश्ते को थोड़ा और समय, समझ और नए पन की जरूरत है. ऐसे में अगर आप की शादीशुदा जिदंगी भी थोड़ी बोरिंग लगने लगी है तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम आ सकता है. यहां हम आपको 5 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जो बोरिंग मैरिड लाइफ में एक नयापन और एक्साइटमेंट जोड़ेंगे.

क्वालिटी टाइम बिताना जरूरी

रिश्ते में बोरियत तब आने लगती है जब आप एक दूसरे को समय देना कम कर देते हैं. एक दूसरे के साथ बिताए पल हमेशा ही एक्साइटमेंट से भरे हुए होते हैं. इसलिए रिश्ते में ताजगी बनाए रखने के लिए कपल को एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहिए. आप चाहे डिनर पर जा सकते हैं. वॉक पर जाएं या फिर घर पर ही छत पर जाकर एक दूसरे के साथ समय बिताएं.

खुलकर बात करना

रिश्ते को हमेशा फ्रेश रखने के लिए कम्युनिकेशन भी जरूरी है. लेकिन जब आप दोनों की बातें कम होने लगती हैं, तब रिश्ता बोरिंग लगने लगता है. ऐसे में हर दिन अपने पार्टनर से खुलकर अपनी फीलिंग्स शेयर करें. पसंदनापसंद के और पूरे दिन में क्याक्या किया जैसी चीजों को शेयर करें. इससे रिश्ते में अंडरस्टेडिंग लेवल बढ़ता है.

छोटेछोटे सरप्राइज देंना

शादी के बाद कुछ दिन तक तो कपल एक दूसरे को खुश करने के लिए छोटीछोटी चीजें करते रहते हैं. लेकिन वक्त के साथ इसमें विराम लगा देते हैं, जो रिश्ते को बोरिंग बना देता है. ऐसे में रिश्ते में एक्साइटमेंट बनाए रखने के लिए कभीकभी छोटे सरप्राइज बहुत काम आते हैं. इसके लिए आप पार्टनर का फेवरेट खाना, प्यारभरा नोट या फिर कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं. ऐसा करने से रिश्ता हमेशा नया जैसा फील होता है.

नई चीजें साथ में ट्राई करें

रोज वही काम पर जाना, आना खाना और सो जाना…बोरिंग तो होगा ही. इसलिए रिश्ते में एक्साइटमेंट बनाए रखने के लिए कभीकभी कुछ नया करने की कोशिश करें. जैसे किसी नई जगह को एक्सप्लोर करना. किसी नई हॉबी को चुनना या फिर कोई नई एक्टिविटी ट्राई करना. इससे रिश्ते में रिमांच बना रहता है.

एकदूसरे की तारीफ करना

रिश्ते में प्यार के साथसाथ सम्मान भी बहुत जरूरी है. अपने पार्टनर की छोटीछोटी बातों की तारीफ करें और उनकी भावनाओं को समझें. इससे रिश्ते में पॉजिटिविटी बनी रहती है और दोनों के बीच प्यार और मजबूत होता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply