Satya Report: Glowing Skin Diet: चेहरे पर चमक लाने के लिए लोग क्याक्या जतन नहीं करते हैं, कोई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है तो कोई पार्लर में जाकर ट्रीटमेंट करवाता है। स्किन को बाहर से चमकाने के लिए उसका अंदर से हेल्दी होना जरूरी है। तभी उसमें नेचुरल निखार लाया जा सकता है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो और स्किन को अंदर से चमकदार बनाने के लिए आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए।

अगर आप भी डल स्किन से परेशान हैं तो रोजाना आपको सलाद खाना चाहिए। इससे स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में मदद मिल सकती है। कुछ ही दिनों आपको इससे फर्क नजर आने लगेगा। यहां 3 ऐसे न्यूट्रिशन से भरपूर सलाद के बारे में बताया गया है जिससे चेहरे की चमक बढ़ाने में आपको हेल्प मिलेगी।
खीराटमाटरगाजर ग्लो सलाद
चेहरे पर चमक लाने के लिए आपको डाइट में खीराटमाटर और गाजर वाला सलाद शामिल करना चाहिए। खीरे में पानी होता है, यह बॉडी कूल रखता है। वहीं टमाटर में विटामिन C और लाइकोपीन होता है। यह स्किन ब्राइट करने में मदद करता है। वहीं गाजर की बात करें तो इसमें विटामिन A होता है जो स्किन रिपेयर का काम करता है। इसे बनाने के लिए आपको 1 खीरा, 1 टमाटर, 1 गाजर, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, चुटकी भर काला नमक, थोड़ी काली मिर्च की जरूरत होगी। सभी सब्जियों को एक बाउल में मिलाएं। फिर ऊपर से नींबू रस, नमक, काली मिर्च डालें। हल्का मिक्स करें और सर्व करें।
पालकचना सलाद
स्किन को अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए आप पालकचना सलाद खा सकते हैं। पालक में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। वहीं
उबला चना प्रोटीन का स्त्रोत है। यह स्किन सेल्स रिपेयर का काम करता है। वहीं नींबू में विटामिन C होता है। यह सभी चीजें चेहरे पर चमक लाने में मदद करती है। इसे बनाने के लिए 1 कप पालक, ½ कप उबला काला चना, 1 छोटा प्याज, 1 चम्मच नींबू रस, ½ चम्मच भुना जीरा पाउडर और नमक की जरूरत होगी। एक बाउल में सभी चीजें डालें और अच्छे से टॉस करें।
फ्रूटनट ग्लो सलाद
सलाद बनाने के लिए सेब,पपीता, अंगूर जैसे फलों का इस्तेमाल करें। इनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। वहीं अनार स्किन को साफ करने का काम करता है। वहीं नट्स स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए आप ½ कप पपीता, ½ कप सेब, ¼ कप अनार, 56 बादाम, 1 चम्मच शहद, थोड़ा नींबू रस लें। सभी को बाउल में मिलाएं। फिर ऊपर से शहद और नींबू डालें।
Disclaimer: “यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य पेशेवर राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।”



