BollywoodIndia

करण जौहर ने किया ऐलान दिवाली पर लौटेगा ‘कॉफी विद करण 9’, बताया- ‘कभी अलविदा ना कहना’ पर बनेगी वेब सीरीज

Satya Report: निर्मातानिर्देशक करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के आठ सीजन आ चुके हैं और अब इसका 9वां सीजन आने को तैयार है। इस बात का ऐलान खुद करण ने एक इंटरव्यू में किया है। यह चैट शो साल 2004 में शुरू हुआ था और धीरेधीरे बॉलीवुड का सबसे चर्चित चैट शो बन गया। इसमें बड़े सितारे खुलकर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात करते हैं।

करण जौहर ने किया ऐलान दिवाली पर लौटेगा ‘कॉफी विद करण 9’, बताया- ‘कभी अलविदा ना कहना’ पर बनेगी वेब सीरीज
करण जौहर ने किया ऐलान दिवाली पर लौटेगा ‘कॉफी विद करण 9’, बताया- ‘कभी अलविदा ना कहना’ पर बनेगी वेब सीरीज

अब ‘द वीक’ से बात करते हुए करण जौहर ने बताया कि शो का सीजन 9 इस साल दीवाली के आसपास आएगा। हालांकि, पिछले कुछ सालों में इस शो को लेकर कई विवाद भी हुए हैं। पिछले सीजन में दीपिका पादुकोण के अपने रिश्ते को लेकर दिए बयान पर काफी चर्चा हुई थी। इसी इंटरव्यू में उन्होंने यह भी बताया कि वो अपनी फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ पर वेब सीरीज बना रहे हैं।

‘कभी अलविदा ना कहना’ पर बनेगी सीरीज

‘कभी अलविदा न कहना’ करण जौहर की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। यह फिल्म आम कमर्शियल सिनेमा के दायरे में रहते हुए भी बेवफाई जैसे विषय को खुलकर दिखाती है। साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी समेत कई सितारे नजर आए।

जब फिल्म रिलीज हुई, तो इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन समय के साथ इसे करण जौहर की खास फिल्मों में गिना जाने लगा है। आज भी लोग इसे रिश्तों, नैतिकता और भावनाओं से जुड़े सवालों की वजह से याद करते हैं।

अब इसी इंटरव्यू में करण ने बताया कि वह इस फिल्म को अब एक लंबी वेब सीरीज के रूप में बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी और उस समय लोगों की राय इस पर काफी अलगअलग थी। यहां तक कि बहुत से लोगों ने तो निर्देशक से सवाल करना तक शुरू कर दिया था, क्योंकि उन्हें लगा कि फिल्म में बेवफाई को सही ठहराया गया है।

इस पर करण ने जवाब दिया कि वह किसी चीज को सही नहीं ठहरा रहे थे, बल्कि एक ऐसी हकीकत दिखा रहे थे जो समाज में पहले से मौजूद है। इसके बाद उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग का एक किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा, “मुझे अब भी याद है फिल्म कि रिलीज से एक दिन पहले मैं दर्शकों के साथ वह फिल्म देख रहे थे, तब एक कपल भी वहां मौजूद था। फिल्म में एक सीन आता है, जहां शाह रुख खान और रानी मुखर्जी होटल के कमरे में जाते हैं। उस समय उस महिला ने अपने पति की तरफ मुड़कर देखा, तो उसके पति ने आराम से कहा कि ये तो ड्रीम सीक्वेंस है।”

उन्होंने आगे कहा, “पांच मिनट बाद उन्हें एहसास हुआ कि यह कोई सपना नहीं है, तो दोनों उठकर वहां से चले गए। तब मुझे एहसास हुआ कि दर्शक बहुत बंटे हुए हैं। लोग अपने घर की सच्चाइयों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन वही चीजें पर्दे पर देखना पसंद नहीं करते, जबकि वो असल जिंदगी में भी होती हैं। तो हम एक सीरीज बना रहे हैं एक प्लेटफॉर्म के लिए एक लंबा शो जिसके बारे में मैं अभी आपको ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता, लेकिन यह जल्द ही रिलीज होगा।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply