Satya Report: दांतों का पीलापन और सांसों की बदबू न केवल आपके आत्मविश्वास को कम करती है, बल्कि यह मसूड़ों की किसी गहरी बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकती है। अक्सर लोग महंगे और केमिकल युक्त टूथपेस्ट के पीछे भागते हैं लेकिन फिर भी उन्हें दांतों से जुड़ी परेशानियों से राहत नहीं मिलती। कुछ भी ठंडा खाते हैं या फिर गर्म चाय पीते हैं तो दांतों में लगता है। आयुर्वेद में कुछ ऐसे देसी नुस्खे हैं जो आपको दांतों से जुड़ी परेशानी से निजात दिला सकते हैं। यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने एक ऐसे आयुर्वेदिक मंजन के बारे में बताया है जो दांतों की समस्याओं से राहत दिला सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सार्वजनिक स्रोतों या विशेषज्ञों से मिली जानकारी पर आधारित है। कोई भी नई दवा या सप्लीमेंट शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
डॉक्टर सलीम के अनुसार, 40 साल के बाद लगभग 90% लोग किसी न किसी डेंटल समस्या से गुजरते हैं। यह सिर्फ शर्मिंदगी नहीं बल्कि दांतों की सेहत की एक बड़ी चेतावनी है। उनका कहना है कि टूथपेस्ट, माउथवॉश और डेंटल ट्रीटमेंट सिर्फ ऊपरऊपर से सफाई करते हैं, लेकिन असली समस्या बैक्टीरिया और कमजोर मसूड़े जड़ में बनी रहती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि मसूड़ों की ये समस्याएं क्यों होती है और इनका देसी इलाज कैसे किया जा सकता है।
दांतों की समस्या क्यों होती है?
जब हम मीठा खाते हैं, तो मुंह के बैक्टीरिया शुगर को एसिड में बदल देते हैं। यह एसिड दांतों की बाहरी परत यानी इनेमल को नुकसान पहुंचाता है, जिससे कैविटी बनती है। साथ ही दांतों पर प्लाक यानी पीलीभूरी परत जमा हो जाती है, जिससे मसूड़े ढीले पड़ जाते हैं और मसूड़ों से खून आने लगता है। इतना ही नहीं मुंह की बदबू, दांत हिलने और समय के साथ दांत गिरने तक की समस्या हो सकती है।
दांत साफ करने के लिए हर्बल दंत मंजन लगाएं
डॉक्टर ने हर्बल मंजन बनाने के लिए जामुन की गुठली, जामुन के पत्ते, त्रिफला पाउडर,लौंग और सेंधा नमक का इस्तेमाल किया है। जामुन की गुठली एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है जो बैक्टीरिया को रोकती है और कैविटी से बचाव करती है। जामुन के पत्ते विटामिन C और एस्ट्रिंजेंट्स होते हैं जो मसूड़ों को मजबूत बनाते हैं और मसूड़ों से खून आने की समस्या को कंट्रोल करते हैं।
त्रिफला पाउडर प्लैक बनने से रोकता है और मसूड़ों की सूजन कम करता है। इसमें मौजूद लौंग में यूजेनॉल होता है जो दर्द, बदबू और सेंसिटिविटी कम करता है। इसी की वजह से दांतों में ठंडा और गर्म लगने की समस्या कंट्रोल होती है। सेंधा नमक माइल्ड क्लीनर की तरह काम करता है जो दांतों का पीलापन कम करता है और दांतों में नेचुरल चमक वापस लाता है। यह मंजन एक साथ दांतों की कई समस्याओं जैसे कैविटी, बदबू, मसूड़ों की कमजोरी और पीलापन को कंट्रोल करता है।
हर्बल मंजन कैसे तैयार करें
जामुन की सूखी गुठली – 2–3 चम्मच
जामुन के सूखे पत्ते – 1–2 चम्मच
त्रिफला पाउडर – 1 चम्मच
लौंग – 5–6
सेंधा नमक – ½ चम्मच
हर्बल मंजन बनाने का तरीका
जामुन की गुठलियों को अच्छी तरह धोकर धूप में पूरी तरह सुखा लें। सूखने के बाद इन्हें हल्का भून लें और बारीक पीस लें। याद रखें कि जामुन के पत्तों को छाया में सुखाएं ताकि उनके पोषक तत्व बने रहें। सूखने के बाद इन्हें भी बारीक पीस लें। अब लौंग को हल्का सा भूनकर पीस लें, इससे उसकी खुशबू और असर बढ़ जाता है। सभी चीजें मिलाएं और अब एक साफ बाउल में स्टोर कर लें, ताकि इसमें नमी न लगे।
मंजन कैसे इस्तेमाल करें
आप इस हर्बल मंजन का इस्तेमाल सुबह और रात में करें। उंगलियों की मदद से दांतों और मसूड़ों पर लगाएं और 1–2 मिनट हल्के से मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें
डिस्क्लेमर: यह लेख सार्वजनिक स्रोतों या विशेषज्ञों से मिली जानकारी पर आधारित है। कोई भी नई दवा या सप्लीमेंट शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।



