CricketIndia

राहुल और नितीश ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड, दिल्ली कैपिटल्स के लिए बन गई इस मामले में अव्वल जोड़ी

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 35वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जिसे केएल राहुल और नितीश राणा ने अपने बल्लेबाजी के प्रदर्शन के दम पर पूरी तरह से सही साबित कर दिया। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रनों की साझेदारी करने के साथ 15 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया। ये साझेदारी उस समय टूटी जब नितीश राणा 44 गेंदों में 91 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।

राहुल और नितीश ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड, दिल्ली कैपिटल्स के लिए बन गई इस मामले में अव्वल जोड़ी
राहुल और नितीश ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड, दिल्ली कैपिटल्स के लिए बन गई इस मामले में अव्वल जोड़ी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए बने सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ी

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मुकाबले से पहले किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर के नाम पर था, जिन्होंने साल 2011 में 146 रनों की साझेदारी की थी। अब केएल राहुल और नितीश राणा ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। दोनों की बीच हुई 220 रनों की साझेदारी में राहुल ने 123 जबकि नितीश ने 91 रनों का योगदान दिया।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

  • केएल राहुल और नितीश राणा 220 रन
  • वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर 146 रन
  • मयंक अग्रवाल और युवराज सिंह 106 रन
  • मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर 106 रन

आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी

केएल राहुल और नितीश राणा के नाम पर अब आईपीएल इतिहास की दूसरे सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसमें वह सिर्फ 10 रनों से एबी डिविलियर्स और विराट कोहली के 229 रनों के साझेदारी रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। कोहलीडिविलियर्स ने ये रिकॉर्ड साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ मुकाबले में बनाया था। वहीं राहुल और राणा अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली जोड़ी

  • एबी डिविलियर्स और विराट कोहली 229 रन
  • केएल राहुल और नितीश राणा 220 रन
  • एबी डिविलियर्स बनाम विराट कोहली 215 रन
  • केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक 210 रन
  • साई सुदर्शन और शुभमन गिल 210 रन

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply