Satya Report: Vaibhav Sooryavanshi Century against SRH: क्रिकेट की दुनिया में एक नया सितारा तेजी से उभर रहा है। महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की। जयपुर में खेले गए इस मैच में सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़ दिया। उनकी इस पारी में 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे, जो उनके आक्रामक अंदाज को साफ दर्शाता है।

तूफानी शुरुआत से ही बनाया दबाव
वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने पहली ही गेंद से विपक्षी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया और सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर सभी को चौंका दिया। उनकी इस तेजतर्रार बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। यह उनका आईपीएल करियर का दूसरा शतक भी रहा। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में सैकड़ा जड़कर सुर्खियां बटोरी थीं।
Rajasthan, this Sooryavanshi special is for YOU! 💯🔥 pic.twitter.com/jWZHze9WqP
— Rajasthan Royals April 25, 2026
सबसे कम उम्र में 1000 टी20 रन पूरे
इस मुकाबले में ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 45 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए। खास बात यह रही कि उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 15 साल 29 दिन की उम्र में हासिल की, जो अब तक का सबसे कम उम्र का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने टी20 करियर की 26वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ, जिससे वह इस मुकाम तक सबसे तेज पहुंचने वाले भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए।
T20 में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय
- देवदत्त पडिक्कल 25 पारी
- रोहन कदम 27 पारी
- वैभव सूर्यवंशी – 26 पारी
- सचिन तेंदुलकर – 31 पारी
- अंकित लांबा 32 पारी
आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन में लगातार शानदार रहा है। उन्होंने इस सीजन में तीसरी बार 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का परिचय दिया। आईपीएल 2026 में अब तक 7 मैचों में वह 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 357 रन बना चुके हैं। इससे पहले आईपीएल 2025 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 मैचों में 292 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 41.71 और स्ट्राइक रेट 229.92 रहा।
इतनी कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन यह साफ दिखाता है कि वैभव सूर्यवंशी का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। उन्होंने न सिर्फ बड़ेबड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में खास जगह बना ली है। आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक बन सकते हैं।



