Satya Report: आईपीएल 2026 के 36वें मैच में वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 36 गेंद पर तूफानी शतक जड़ा। वैभव ने छक्के के साथ अपनी दूसरी आईपीएल सेंचुरी पूरी की। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक भी है। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 37 गेंद पर 103 रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल थे।

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन 35 गेंद पर शतक जड़ा था। अब यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक बन गया है। यानी नंबर 1 पर क्रिस गेल हैं और नंबर 2 व नंबर 3 पर वैभव सूर्यवंशी का कब्जा है। वैभव ने सबसे तेज आईपीएल शतक के मामले में कई स्टार्स को पछाड़ा है। वह अब अभिषेक शर्मा, युसुफ पठान, हेनरिक क्लासेन, प्रियांश आर्या और डेविड मिलर समेत कई स्टार्स से आगे निकल चुके हैं।
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
| खिलाड़ी | गेंद | बनाम | साल |
| क्रिस गेल | 30 | पुणे वॉरियर्स | 2013 |
| वैभव सूर्यवंशी | 35 | गुजरात टाइटंस | 2025 |
| वैभव सूर्यवंशी | 36* | सनराइजर्स हैदराबाद | 2026 |
| युसुफ पठान | 37 | मुंबई इंडियंस | 2010 |
| हेनरिक क्लासेन | 37 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2025 |
| डेविड मिलर | 38 | आरसीबी | 2013 |
| ट्रेविस हेड | 39 | आरसीबी | 2024 |
| प्रियांश आर्या | 39 | चेन्नई सुपर किंग्स | 2025 |
| अभिषेक शर्मा | 40 | पंजाब किंग्स | 2025 |
| विल जैक्स | 41 | गुजरात टाइटंस | 2024 |
| एडम गिलक्रिस्ट | 42 | मुंबई इंडियंस | 2008 |
वैभव 2 आईपीएल शतक लगाने वाले 11वें भारतीय
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में दो शतक लगाने वाले 11वें भारतीय बल्लेबाज बन हैं। उन्होंने इस लिस्ट में रोहित शर्मा, शिखर धवन, मुरली विजय, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, वीरेंद्र सहवाग और अभिषेक शर्मा के साथ जगह बना ली है। इस सीजन वह शतक लगाने वाले छठे भारतीय बने हैं। इस सीजन का सबसे तेज शतक भी उन्होंने लगा दिया है।



