Trending

बोतलों की तली में जमा गंदगी भी होगी साफ…बस अपनाएं ये 5 आसान तरीके

Satya Report: गर्मियों में हर घर में फ्रिज में पानी ठंडा करने के लिए बोतलों का यूज होता है. इसके अलावा कुछ ऐसी बोतलेभी होती हैं, जिनका यूज चायकॉफी ठंडा रखने और जूस के लिए भी करते हैं. इस वजह से बोतलों के अंदर कई बार जिद्दी दाग बन जाते हैं. खासतौर पर तली के किनारों पर गंदगी जमा हो जाती है. इस वजह से देखने में बोतलेबहुत जल्दी पुरानी लगने लगती हैं और ये बैक्टीरिया का घर भी बन सकती हैं. बोतलों को साफ करने के लिए आपको एक लचीले ब्रश का यूज तो करना ही चाहिए, लेकिन इसके बावजूद भी कई बार कुछ दाग सही से नहीं निकलते हैं. इसे साफ करने के लिए आसान से टिप्स काफी कारगर होते हैं.

बोतलों की तली में जमा गंदगी भी होगी साफ…बस अपनाएं ये 5 आसान तरीके
बोतलों की तली में जमा गंदगी भी होगी साफ…बस अपनाएं ये 5 आसान तरीके

बोतले अगर गंदगी की वजह से भद्दी दिखने लगें तो ये शर्मिंदगी की वजह बन सकती हैं, इसलिए लोग नई बोतल खरीद लाते हैं. हालांकि कुछ आसान तरीकों से आप बोतल को साफ करेंगे तो इसके अंदरूनी किनारों पर जमा गंदगी, दाग साफ हो जाते हैं. बोतल नई की तरह चमकने लगती है और इसमें मौजूद बदबू का भी सफाया होता है. तो चलिए जान लेते हैं बोतल साफ करने के आसान तरीके.

विनेगर और बेकिंग सोडा

बोतलों के अंदर दागधब्बे और काई जैसी जम गई है तो इसे साफ करने के लिए आप विनेगरबेकिंग सोडा का सॉल्यूशन तैयार करें. एक कप वाइट विनेगर में 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. इससे उसमें झाग बनने लगते हैं. आप इस लिक्विड को बोतलों के अंदर डालकर ढक्कन बंद करके अच्छी तरह से शेक करें और इसे ऐसे ही 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद गुनगुने पानी और डिशवॉश से बोतल धो लें.

बोतल की बदबू होगी दूर

अगर चायकॉफी या जूस के दागों के साथ ही बोतल में बदबू आ रही हो तो नींबू और नमक का यूज करना चाहिए. इसके लिए आप नींबू के रस में नमक मिलाएं और फिर इसे बोतल के अंदर डाल दें. आप नींबू के छिलकों को भी छोटे टुकड़ों में काटकर बोतल में डालकर शेक करें. इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें फिर ब्रश डालकर क्लीन कर लें. इससे न सिर्फ बोतल साफ हो जाएगी, बल्कि उसमें बिल्कुल स्मेल भी नहीं आएगी.

Getty Images

बिना ब्रश के गंदगी होगी साफ

बोतल के कुछ अंदरूनी हिस्सों में कई बार हाथ और ब्रश भी नहीं पहुंच पाता है. ऐसे कोनों की सफाई करना मुश्किल होता है. इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन है कच्चे चावल. कच्चे चावलों को डिश सोप में मिलाएं और फिर इसे बोतल में डाल दें. थोड़ा सा गुनगुना पानी भी बोतल में डालें और फिर इसको ढक्कन लगाकर शेक करें. ये चावल के दाने स्क्रबर का काम करेंगे और कोनों में जमा गंदगी साफ हो जाएगी.

बर्फ का करें यूज

बोतलेके किनारों में गंदगी जमा है और वहां स्क्रबर नहीं जा रहा या फिर ब्रश भी नहीं पहुंच रहा है तो बर्फ आपके काम आएगी. बेकिंग सोडा और नमक के साथ आप क्रश की गई बर्फ को बोतल में डालकर अच्छी तरह से कुछ मिनट के लिए शेक करें. क्रश आइस स्क्रबर की तरह गंदगी को हटाने में मदद करेगी. तो वहीं बेकिंग सोडा और नमक क्लींजिंग एजेंट का काम करते हैं.

गर्म पानी, नींबूडिश सोप

बोतल साफ करने का सबसे सिंपल तरीका है कि आप पानी गर्म करें. इसमें डिश सोप और नींबू का रस मिला दें. पानी बस इतना ही गर्म हो कि इससे बोतलोंको नुकसान न पहुंचे. इस पानी में सारी बोतले डुबोकर पूरी रात के लिए ऐसे ही छोड़ दें. सुबह इन बोतलों को साफ कर लें. आप देखेंगे कि सारी बोतले बिल्कुल नई जैसी चमकने लगी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply