BusinessIndia

शेयर बाजार के दिग्गजों की बिगड़ी सेहत! एक हफ्ते में स्वाहा हुए 2 लाख करोड़

Satya Report: पिछला हफ्ता शेयर बाजार के लिहाज से कुछ खास नहीं रहा. आईटी कंपनियों के शेयरों में आई गिरवाट और जियो पॉलिटिकल टेंशन की वजह से शेयर बाजार में काफी गिरावट देखने को मिला. जहां सेंसेक्स में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर निफ्टी में डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. जिसका असर देश की दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैप में देखने को मिला. आंकड़ों पर बात करें तो पिछले हफ्ते, टॉप10 सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियों में से सात की कुल मार्केट वैल्यूएशन में 2 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई.

शेयर बाजार के दिग्गजों की बिगड़ी सेहत! एक हफ्ते में स्वाहा हुए 2 लाख करोड़
शेयर बाजार के दिग्गजों की बिगड़ी सेहत! एक हफ्ते में स्वाहा हुए 2 लाख करोड़

खास बात तो ये है कि सबसे ज्यादा नुकसान देश के टॉप कंपनियों टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. खास बात तो ये है कि 7 कंपनियों को कुल नुकसान हुआ है, उसमें 50 फीसदी से ज्यादा का नुकसान टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज को कुल 1.17 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ.

वहीं दूसरी ओर जिन तीन कंपनियों को फायदा हुआ है उनमें एचयूएल, एसबीआई और बजाज फाइनेंस रही. जिनके मार्केट कैप में 48 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली. आइए आपको भी बताते है कि आखिर देश की टॉप 10 कंपनियों में 7 कंपनियों को कितना नुकसान और ​3 कंपनियों को कितना फायदा हुआ है.

देश की दिग्गज कंपनियों को हुआ कितना नुकसान?

  1. टॉप10 सबसे ज़्यादा वैल्यू वाली कंपनियों में से सात की कुल मार्केट वैल्यूएशन में 2,05,343.06 करोड़ रुपए की गिरावट आई.
  2. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ की मार्केट वैल्यूएशन 66,699.44 करोड़ रुपए गिरकर 8,67,364.12 करोड़ रुपए रह गई.
  3. देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की वैल्यूएशन में 50,670.34 करोड़ रुपए की गिरावट आई, जो अब 17,96,647.50 करोड़ रुपए हो गई.
  4. देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर HDFC बैंक की वैल्यूएशन 23,090.05 करोड़ रुपए गिरकर 12,08,225.48 करोड़ रुपए रह गई.
  5. देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम की वैल्यूएशन 19,670.75 करोड़ रुपए गिरकर 5,13,020.56 करोड़ रुपए रह गई.
  6. देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल का मार्केट कैपिटलाइजेशन 19,406.59 करोड़ रुपए गिरकर 11,05,718.62 करोड़ रुपए रह गया.
  7. देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट लेंडर ICICI Bank का मार्केट कैप 14,663.27 करोड़ रुपए घटकर 9,50,345.40 करोड़ रुपए हो गया.
  8. देश की सबसे बड़ी इंफ्रा कंपनी Larsen & Toubro का मार्केट कैप 11,142.62 करोड़ रुपए घटकर 5,52,171.88 करोड़ रुपए रह गया.
  9. वहीं दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी Hindustan Unilever का मूल्यांकन 20,652.91 करोड़ रुपए बढ़कर 5,47,219.80 करोड़ रुपए हो गया.
  10. देश का सबसे बड़ा सरकारी लेंडर State Bank of India का मार्केट कैप 19,522.76 करोड़ रुपए बढ़कर 10,16,752.53 करोड़ रुपए हो गया.
  11. देश के सबसे बड़े एनबीएफसी Bajaj Finance का वैल्यूएशन 8,253.64 करोड़ रुपए बढ़कर 5,73,690.81 करोड़ रुपए हो गया.

क्यों कम हुई वैल्यूएशन

पिछले हफ्ते, BSE का बेंचमार्क सेंसेक्स 1,829.33 प्वाइंट, यानी 2.33 प्रतिशत गिरा, और NSE का निफ्टी 455.6 प्वाइंट, यानी 1.87 प्रतिशत गिरा. रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के SVP , अजीत मिश्रा ने कहा कि दो लगातार हफ्तों की बढ़त के बाद मार्केट नीचे बंद हुए. इसकी वजह बढ़ती जियो पॉलिटिकल टेंशन और IT की बड़ी कंपनियों की तरफ से कमजोर कमाई के अनुमान थे. उन्होंने आगे कहा कि ग्लोबल घटनाएं मार्केट की दिशा तय करती रहीं.

पश्चिम एशिया संकट को लेकर जारी अनिश्चितता और सप्लाई में रुकावटों की चिंताओं के चलते कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं. Reliance Industries सबसे ज्यादा मूल्यवान घरेलू कंपनी बनी रही, जिसके बाद HDFC Bank, Bharti Airtel, State Bank of India, ICICI Bank, TCS, Bajaj Finance, Larsen & Toubro, Hindustan Unilever, और LIC का स्थान रहा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply