Satya Report: IPL 2026 KKR vs LSG Match 38th Highlight: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 38वां व इस सीजन का पहला सुपर ओवर वाला मैच खेला गया। ये मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच था। दोनों टीमों के बीच ये मैच काफी रोमांचक साबित हुआ, जहां पर सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने से मुकबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर स्कोर बोर्ड में 155 रन लगा सकी। इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए। जिसके बाद मुकाबला ड्रॉ हो गया। ऐसे में इस मैच का निर्णय सुपर ओवर में जा कर निकला।

सुपर ओवर में KKR ने दर्ज की जीत
सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी की। टीम के लिए निकोलस पूरन और एडन मार्करम पहले दो बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे। वहीं, केकेआर ने सुपर ओवर की जिम्मेदारी सुनील नरेन को दी। उन्होंने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान ऋषभ पंत आए। इसके बाद तीसरी ही गेंद पर एडम मार्करम बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे। उस वक्त बाउंड्री पर रोवमव पॉवेल थे, जहां पर उन्होंने गेंद पर पकड़कर रिंकू सिंह दिया।
इस हिसाब से सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए सिर्फ 2 रन की जरूरत थी। सुपर ओवर के दौरान बल्लेबाजी में केकेआर के लिए रिंकू सिंह और रोवमन पॉवेल मैदान पर आए। इस दौरान रिंकू सिंह ने स्ट्राइक ली और LSG के गेंदबाज प्रिंस यादव की पहली गेंद पर गेंद पर चौका जड़कर मुकाबला केकेआर के नाम कर दिया।
रिंकू सिंह की सघर्ष भरी व विस्फोटक पारी
इस मुकाबले में रिंकू सिंह ने मुश्किल हालात में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपना दम दिखाया। उन्होंने 51 गेंदों में नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेली और पूरी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रिंकू ने आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनकी पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 31 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जिससे टीम दबाव में आ गई। इसके बाद 15 ओवर तक स्कोर 93 रन पर 7 विकेट तक पहुंच गया और बड़ा स्कोर बनाना मुश्किल लग रहा था। टिम सिफर्ट बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि अंगकृष रघुवंशी 9 रन ही बना सके। कप्तान अजिंक्य रहाणे 10 रन और रोवमैन पॉवेल सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कैमरून ग्रीन ने 34 रन की पारी खेली लेकिन वह भी टीम को मजबूत स्थिति में नहीं ले जा सके।
मोहसिन ने झटके 5 विकेट
इस मैच में अंगकृष रघुवंशी को “ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड” के तहत विवादित तरीके से आउट दिया गया, जिसने काफी चर्चा बटोरी। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर केकेआर की बल्लेबाजी को तहसनहस कर दिया। मोहसिन के अलावा जॉर्ज लिंडे केकेआर के एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजने में सफल रहे।



