IndiaTrending

बदलेगा मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी और बारिश के आसार

Satya Report: नई दिल्ली। दिल्ली वासियों को जल्द ही धूल भरी आंधी और वर्षा के चलते तपती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे पारे में भी कमी दर्ज की जाएगी। हालांकि, सोमवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में लू का असर बरकरार रह सकता है।

बदलेगा मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी और बारिश के आसार
बदलेगा मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी और बारिश के आसार

42.1 डिग्री तक पहुंचा तापमान
रविवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। जैसेजैसे दिन चढ़ा, धूप और तीखी होती गई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री ऊपर यानी 42.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे रही और नमी का स्तर 22 से 60 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

झुलसाने वाली गर्मी से हल्की राहत महसूस हुई
राहत की बात यह है कि पिछले तीन दिनों से जारी लू के प्रकोप में रविवार को मामूली कमी देखी गई। शनिवार को तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस था, जो बादलों की आवाजाही के कारण रविवार को 0.7 डिग्री गिर गया। मौसम विभाग के मानकों के मुताबिक, रविवार को तकनीकी तौर पर लू की स्थिति नहीं रही, जिससे दिल्लीवालों को झुलसाने वाली गर्मी से हल्की सी राहत महसूस हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, हर पांच दिन में ‘सामान्य तापमान’ के मानक को अपडेट किया जाता है। 2125 अप्रैल के लिए यह मानक 37.7 डिग्री था, जो 2630 अप्रैल के लिए बढ़कर 39.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मानक बढ़ने के कारण वास्तविक तापमान और सामान्य के बीच का अंतर कम हो गया, जिससे फिलहाल लू की स्थिति तकनीकी रूप से दर्ज नहीं हुई।

दिल्ली के अलगअलग इलाकों का तापमान :
रिज : सबसे गर्म क्षेत्र, अधिकतम तापमान 43.5
आयानगर : 43.1
लोधी रोड : 42.2
पालम : 41.8

सोमवार के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अनुमान है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे लू जैसी स्थिति बन सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply