CricketIndia

रिंकू ने तोड़ा धोनी का 11 साल पुराना रिकॉर्ड, एक ओवर में 4 छक्के लगा अभिषेक, श्रेयस की बराबरी की; बने प्लेयर ऑफ द मैच

Satya Report: लखनऊ को कोलकाता के बीच हुए मुकाबले में जीतहार का फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ जिसमें केकेआर को जीत मिली। इस मैच में के उपकप्तान रिंकू सिंह ने अपनी टीम के लिए अहम पारी खेली और इसके दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। रिंकू ने इस मैच में खेली अपनी पारी के दम पर एमएस धोनी का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया साथ ही साथ उन्होंने एक ओवर में 4 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या की बराबरी भी कर ली।

रिंकू ने तोड़ा धोनी का 11 साल पुराना रिकॉर्ड, एक ओवर में 4 छक्के लगा अभिषेक, श्रेयस की बराबरी की; बने प्लेयर ऑफ द मैच
रिंकू ने तोड़ा धोनी का 11 साल पुराना रिकॉर्ड, एक ओवर में 4 छक्के लगा अभिषेक, श्रेयस की बराबरी की; बने प्लेयर ऑफ द मैच

रिंकू सिंह ने खेली नाबाद 83 रन का पारी

लखनऊ के सामने केकेआर की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई थी, लेकिन रिंकू सिंह ने अकेले फाइट करते हुए 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए। रिंकू सिंह छठे नंबर पर बैटिंग के लिए आए थे और नाबाद पवेलियन लौटे। इस पारी के बाद वो आईपीएल के किसी मैच की पहली पारी में 6 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर दर्ज था जिन्होंने साल 2011 में आरसीबी के खिलाफ नाबाद 70 रन की पारी छठे या उससे नीचे के क्रम पर बैटिंग करते हुए खेली थी। रिंकू सिंह अब इस लिस्ट में टॉप पर आ गए।

IPL के किसी मैच की पहली पारी में 6 या उससे नीचे के नंबर पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय

रिंकू सिंह: 83* रन बनाम एलएसजी
एमएस धोनी: 70* रन बनाम आरसीबी
दिनेश कार्तिक: 69 रन बनाम आरआर
शार्दुल ठाकुर: 68 रन बनाम आरसीबी

रिंकू ने की तीन खिलाड़ियों की बराबरी

रिंकू सिंह ने पहली पारी के आखिरी ओवर में दिग्वेश सिंह की गेंदों पर लगातार 4 छक्के लगाए और आईपीएल में ये दूसरा मौका था जब रिंकू सिंह ने एक ओवर में 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया। इसके बाद रिंकू सिंह ने अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर की बराबरी कर ली। रिंकू सिंह अब आईपीएल में दूसरी बार एक ओवर में 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। रिंकू से पहले ये सभी तीन बैटर्स इस लीग में ऐसा कमाल दोदो बार कर चुके हैं।

में एक ओवर में सबसे ज्यादा बार 4 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

2 हार्दिक पंड्या
2 श्रेयस अय्यर
2 अभिषेक शर्मा
2 – रिंकू सिंह

को ब्रायन लारा जैसा ट्रीटमेंट दें’, वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर की सलाह, कहा हाइब्रिड मॉडल अपनाएं

वैभव को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि भारत को उनके साथ ब्रायन लारा जैसे बर्ताव करना चाहिए और इस युवा बैटर के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाना चाहिए। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply