Trending

Makhana Dishes: पेट रहेगा ठंडा, गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना

Satya Report: मखाना एक सुपरफूड है क्योंकि इसमें शरीर के लिए बेहद जरूरी कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं. भारत में इसे घी में भूनकर खाने वालों की संख्या ज्यादा है. कोई सादा नमक तो कोई कई मसाले डालकर घी के मखानों का स्वाद चखता है. इसे खाने की दो बड़ी वजह है एक तो इसके पोषक तत्व और दूसरा इसका स्वाद बड़ा शानदार होता है. लेकिन गर्मी में इसे घी और मसालों में भूनकर खाना थोड़ा नुकसानदायक साबित हो जाता है. दरअसल, देसी घी और मसालों की वजह से पेट में गर्मी बनती है और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है. इसलिए गर्मी और मानसून में हमें हल्की और आसानी से पच जाने वाली चीजों को खाने की सलाह दी जाती है.

Makhana Dishes: पेट रहेगा ठंडा, गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना
Makhana Dishes: पेट रहेगा ठंडा, गजब की फुर्ती…सिर्फ भूनकर नहीं गर्मी में इस तरह भी खाएं मखाना

क्या आप भी भरी गर्मी में एक से दो कटौरी भुने हुए मखाने ऐसे ही खा जाते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको इसे गर्मी के लिहाज से किस तरह खाना चाहिए ये बताने जा रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं मखाने को खाने के बेस्ट तरीके….

गर्मियों का खानपान

लू या हीटवेव भरे मौसम में पेट के अंदर जल्दी गर्मी बनती है. इसलिए ऐसी चीजों को खाना चाहिए जो पेट को नेचुरली ठंडा रखें. पेट को ठंडा रखने के लिए गर्मियों में बेल, सत्तू और खीरे जैसी चीजों को खूब खाना चाहिए. इसके अलावा हाइड्रेशन को बरकरार रखने के लिए खूब पानी पीना चाहिए. साथ ही ऐसी चीजें खानी चाहिए जिनमें फाइबर समेत दूसरे कई तत्व हो और पानी की मात्रा भी ज्यादा हो.

मखाना को गर्मी में कैसे खाएं

मखाना की चाट

होलिस्टिक डाइटीशियन और इंटीग्रेटिव थेरेप्यूटिक न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. गीतिका चोपड़ा कहती हैं कि मखाना एक तरह का सुपरफूड है. इसमें फाइबर, पोटेशियम और दूसरे कई तत्व होते हैं. लेकिन आप इसे सीधे भूनकर खाते हैं तो लिमिट में खाएं. ज्यादा खाने से ये शरीर का पानी सोखता है. एक्सपर्ट कहती हैं कि आप गर्मी में मखाना की चाट खा सकते हैं. इसके साथ खीरा, टमाटर और प्याज जैसी चीजें खाएं. मखाना को ज्यादा खाया जाए तो हैवीनेस कर सकता है इसलिए सब्जियों डालकर बैलेंस बना लें. इस तरह आपको पोषक तत्व ज्यादा मिल पाते हैं और फायदे भी दोगुने होते हैं.

मखाना का रायता

इस वाइट सुपरफूड को गर्मियों के बेस्ट प्रयोबायोटिक फूड दही के साथ खाना बेस्ट है. दही के कूलिंग इफेक्ट्स और मखाना की ताकत शरीर को गजब की फुर्ती दे सकते हैं. दही में कैल्शियम होता है और मखाना में भी कई तत्व होते हैं. इसलिए ये हमारी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. मखाना को देसी घी में भून लें और फिर इसे फेंटे हुए दही में मिलाएं. आप चाहे तो पेट को ठंडा रखने के लिए इसमें पुदीना भी शामिल कर सकते हैं. मखाने का रायता गर्मियों के खानपान का एक बेस्ट ऑप्शन है.

मखाना की स्मूदी

आप चाहे तो गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के लिए मखाना की स्मूदी भी बना सकते हैं. इसके लिए मखाना का पाउडर बना लें और इसे छाछ में भिगोकर रख दें. रात में इसे बाहर छोड़ने की गलती न करें क्योंकि इसमें आपको फ्रिज की मदद लेनी है. लंच के समय इसे मील के साथ सिपसिप करके पिएं. ये सुपरड्रिंक है जो पेट को भरी गर्मी में भी ठंडा रख सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply