Satya Report: देश की बड़ी इंश्योरेटेक फर्म शेयर बाजार में डेब्यू करने की तैयारी कर रही है. इस मामले से परिचित सूत्रों के अनुसार, Acko ने अपने प्रस्तावित इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के लिए ICICI Securities, Morgan Stanley और Kotak Securities को बुकरनिंग लीड मैनेजर के तौर पर चुना है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बेंगलुरु स्थित यह कंपनी आने वाले महीनों में सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर सकती है. फर्म का लक्ष्य 22.5 बिलियन डॉलर का वैल्यूएशन हासिल करना है.

कितने वैल्यूएशन पर आए आईपीओ?
IPO में एक नया इश्यू और मौजूदा निवेशकों द्वारा ‘ऑफर फॉर सेल’ का मिश्रण होने की उम्मीद है, जिसमें कंपनी लगभग 16,600 करोड़ रुपए से 20,750 करोड़ रुपए के बीच वैल्यूएशन मूल्यांकन का लक्ष्य रख रही है. 2016 में वरुण दुआ द्वारा स्थापित, Acko ने डायरेक्टटूकंज्यूमर ऑटो इंश्योरेंस सेक्टर में अपनी शुरुआत की थी. मार्च 2023 में, फर्म ने रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस सेगमेंट में प्रवेश किया और अपने हेल्थ बिजनेस का विस्तार करने के लिए पेरेंटलेन का अधिग्रहण किया. इसके PhonePe और MyGate के साथ गठजोड़ हैं, ताकि कंज्यूमर्स को उनके प्लेटफॉर्म पर सीधे व्यापक इंश्योरेंस प्रोडक्ट पेश किए जा सकें. इसके अलावा, एम्बेडेड इंश्योरेंस की ऑफर के लिए ओयो, रेडबस, जोमैटो, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और अर्बन कंपनी सहित 50 से अधिक प्लेटफॉर्म के साथ भी इसकी साझेदारी है.
2025 में कितना रहा रेवेन्यू?
फर्म का दावा है कि उसने अब तक 78 मिलियन से अधिक कस्टमर्स को बीमा पॉलिसीज वितरित की हैं और 1 बिलियन से अधिक बीमा पॉलिसीज जारी की हैं. वित्त वर्ष 2025 में, ACKO ने 2,837 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 35 फीसदी ज्यादा हैं. इसकी तुलना में, ब्रॉडर इंश्योरेंस सेक्टर में ग्रोथ 10 फीसदी से भी कम रही. कंपनी ने सालदरसाल आधार पर अपने नेट लॉस में भी 37 फीसदी की कमी की है. इस इंश्योरटेक फर्म ने जनरल एटलांटिक, एक्सेल, एलीवेशन कैपिटल, एफपीजीए फैमिली फाउंडेशन और अन्य निवेशकों से लगभग 450460 मिलियन डॉलर की राशि जुटाई है.



