HealthIndia

डाइट या एक्सरसाइज किसे करने से वजन होता है तेजी से कम? बता रहे हैं एक्सपर्ट

Satya Report: आजकल देश दुनिया में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में लोग मोटापा कम करने के लिए कई शार्टकट तरीके ढूंढते हैं। हालांकि, अक्सर तेजी से कम करने के लिए लोग वजन लोग यह सवाल पूछते हैं कि डाइट ज्यादा असरदार है या एक्सरसाइज। ग्रेटर नोएडा में स्थित शारदा हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन, डॉ. श्रेय श्रीवास्तव, कहते हैं कि सिर्फ एक चीज पर निर्भर रहने के बजाय दोनों का संतुलित संयोजन सबसे बेहतर परिणाम देता है। चलिए जानते हैं कैसे?

डाइट या एक्सरसाइज किसे करने से वजन होता है तेजी से कम? बता रहे हैं एक्सपर्ट
डाइट या एक्सरसाइज किसे करने से वजन होता है तेजी से कम? बता रहे हैं एक्सपर्ट

वजन कम करने में डाइट का रोल है अहम:

डॉक्टर श्रेय के अनुसार, डाइट का रोल वजन घटाने में सबसे अहम माना जाता है। अगर आप रोज़ जितनी कैलोरी लेते हैं, उससे कम कैलोरी कंज्यूम करते हैं, तो शरीर जमा फैट को ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करने लगता है। इसलिए हेल्दी डाइट जैसे कम कार्बोहाइड्रेट, ज्यादा प्रोटीन, फाइबर और संतुलित फैट लेना वजन कम करने में तेजी ला सकता है। अगर आपकी डाइट गड़बड़ है तो आप कितनी भी एक्सरसाइज़ कर लीजिए आपके शरीर से फैट कम नहीं होगा।

एक्सरसाइज शरीर को एक्टिव बनाता है

वहीं, एक्सरसाइज करने से शरीर फिट और एक्टिव बनता है। कार्डियो एक्सरसाइज जैसे दौड़ना, साइकलिंग या तेज चलना कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं, जबकि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मसल्स बढ़ाकर मेटाबॉलिज्म को तेज करती है। इससे लंबे समय तक वजन कंट्रोल में रहता है।

वजन कम करने के लिए दोनों का बैलेंस होना है ज़रूरी:

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कोई व्यक्ति सिर्फ डाइट करता है और एक्सरसाइज नहीं, तो वजन कम तो हो सकता है लेकिन शरीर कमजोर और ढीला लग सकता है। दूसरी ओर, सिर्फ एक्सरसाइज बिना सही डाइट के करने से रिजल्ट धीमे मिलते हैं। इसलिए तेजी और हेल्दी तरीके से वजन कम करने के लिए सही डाइट और नियमित एक्सरसाइज दोनों को अपनाना जरूरी है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सत्य रिपोर्ट किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply