Trending

15 मिनट में कुकर में बनाएं तोरई की सब्जी, ज्यादा देर किचन में खड़ा रहने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Satya Report: गर्मी में खाना बनाने में पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में कई बार मन करता है कि कुछ ऐसा बनाया जाए जो खाने में टेस्टीपौष्टिक तो हो ही, लेकिन उसे बनाने में भी बहुत ज्यादा समय न लगे। किचन में गैस के पास कम देर खड़ा होना पड़े। इसके लिए आप कुकर में तोरई की सब्जी बना सकते हैं। तोरई जल्दी पच जाती है। साथ ही पेच साफ करती है। भूख बढ़ाती है और कफपित्त को शांत करती है।

15 मिनट में कुकर में बनाएं तोरई की सब्जी, ज्यादा देर किचन में खड़ा रहने की नहीं पड़ेगी जरूरत
15 मिनट में कुकर में बनाएं तोरई की सब्जी, ज्यादा देर किचन में खड़ा रहने की नहीं पड़ेगी जरूरत

यह एक बेल वाली सब्जी है जिसके फल, पत्ते, जड़ और बीज सभी स्वास्थ्य लाभों से भरे होते हैं। इतना ही नहीं तोरई में एनाल्जेसिक, एंटीइंफ्लामेटरी, एंटीबैक्टीरियल, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम,मैग्नीज खनीज, विटामिन ए,बी, सी, आयोडीन, फ्लोरिन जैसे गुण होते हैं। इतने फायदे होने के बाद भी कुछ लोग इसे खाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें इसका स्वाद नहीं पसंद आता है। ऐसे में आपको एक बार शेफ रणवीर बराड़ की बताई रेसिपी को ट्राई करना चाहिए।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

23 घी
1 tsp जीरा
½ सौंफ
¼ हींग
34 लहसुन
1 इंच अदरक
3 हरी मिर्च
2 प्याज
नमक स्वादानुसार
½ हल्दी पाउडर
½ देगी लाल मिर्च पाउडर
1 धनिया पाउडर
तुरई
पानी
2 टमाटर
3 धनिया पत्ता
धनिया पत्ता

इस तरह कुकर में बनाएं तोरई

सबसे पहले कुकर में घी गरम करें। उसमें जीरा, सौंफ, हींग, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ देर के लिए भूनें। फिर आपको प्याज डालना है। इसे भी हल्का भूरा होने तक भूनें। इसके बाद स्वाद अनुसार नमक मिलाएं। साथ ही हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर खुशबू आने तक भूनें। फिर इसके बाद तुरई डालकर एक मिनट तक भूनें। इसके बाद थोड़ा पानी डालकर ढक दें और 1 सीटी आने तक पकाएं। फिर गैस ऑफ कर दें। ढक्कन हटाकर टमाटर डाल दें। फिर इसे एक मिनट तक पकाएं। इसके बाद धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिला लें। हल्का सा नींबू निचोड़ दें। रोटी या चावल के साथ गरमागरम परोसें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply