CricketIndia

दिल्ली कैपिटल्स 75 पर ढेर, बनाया तीसरा सबसे कम स्कोर; IPL इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड भी DC के नाम दर्ज

Satya Report: आईपीएल 2026 का सबसे कम स्कोर सीजन के 39वें मैच में देखने को मिला है। पिछला एक हफ्ता मौजूदा सीजन के लिए शानदार रहा है। पहले सबसा बड़े रन चेज, उसके बाद पहला सुपर ओवर और अब सबसे कम स्कोर देखने को मिला। आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम सोमवार को 75 रन पर सिमट गई। दिल्ली का यह आईपीएल में तीसरा सबसे कम स्कोर भी है।

दिल्ली कैपिटल्स 75 पर ढेर, बनाया तीसरा सबसे कम स्कोर; IPL इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड भी DC के नाम दर्ज
दिल्ली कैपिटल्स 75 पर ढेर, बनाया तीसरा सबसे कम स्कोर; IPL इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड भी DC के नाम दर्ज

आईपीएल में किसी भी टीम के सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम दर्ज हैं। आईपीएल 2026 के 39वें मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले खेलने उतरी दिल्ली के लिए भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड बड़ा खतरा बनकर आए। दोनों के कहर के आगे 8 रन पर ही दिल्ली के छह खिलाड़ी आउट हो गए थे।

IPL इतिहास के सबसे कम इनिंग टोटल

टीम स्कोर ओवर्स रन रेट पारी विपक्षी टीम मैदान मैच की तारीख
आरसीबी 49 9.4 5.06 2 बनाम केकेआर ईडन गार्डन्स 23 अप्रैल 2017
राजस्थान रॉयल्स 58 15.1 3.82 2 बनाम आरसीबी केप टाउन 18 अप्रैल 2009
राजस्थान रॉयल्स 59 10.3 5.61 2 बनाम आरसीबी जयपुर 14 मई 2023
दिल्ली डेयरडेविल्स 66 13.4 4.82 2 बनाम एमआई दिल्ली 6 मई 2017
दिल्ली डेयरडेविल्स 67 17.1 3.90 1 बनाम किंग्स XI पंजाब मोहाली 30 अप्रैल 2017
केकेआर 67 15.2 4.36 1 बनाम एमआई वानखेड़े 16 मई 2008
आरसीबी 68 16.1 4.20 1 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ब्रेबोर्न 23 अप्रैल 2022
आरसीबी 70 17.1 4.07 1 बनाम सीएसके चेन्नई 23 मार्च 2019
आरसीबी 70 15.0 4.66 1 बनाम राजस्थान रॉयल्स अबू धाबी 26 अप्रैल 2014
किंग्स XI पंजाब 73 15.5 4.61 1 बनाम पुणे सुपर जायंट्स पुणे 14 मई 2017
कोच्चि टस्कर्स 74 16.3 4.48 2 बनाम डेक्कन चार्जर्स कोच्चि 27 अप्रैल 2011
दिल्ली कैपिटल्स 75 16.3 4.54 1 बनाम आरसीबी दिल्ली 27 अप्रैल 2026

एक समय दिल्ली की टीम इतिहास के सबसे कम टोटल की ओर बढ़ती दिख रही थी। मगर उसके बाद डेविड मिलर 19, बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आए अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाकर टीम को 75 रन तक पहुंचाया। आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने चार और भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट झटके। उनके अलावा सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या और रसिक सलाम को 11 विकेट मिला। दिल्ली के नाम इस मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे कम पॉवरप्ले स्कोर बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ।

IPL में पॉवरप्ले का सबसे कम स्कोर

  • 13/6 : DC vs RCB, दिल्ली, 2026*
  • 14/2 : RR vs RCB, केप टाउन, 2009
  • 14/3 : SRH vs RR, पुणे, 2022
  • 15/2 : CSK vs KKR, कोलकाता, 2011
  • 16/1 : CSK vs DD, रायपुर, 2015
  • 16/1 : CSK vs RCB, चेन्नई, 2019

IPL 2026: MI का बदला स्क्वाड, 2871 रन और 271 टी20 विकेट लेने वाला खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर; जानें किसे मिली जगह

आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। 2500 से ऊपर टी20 रन और 271 टी20 विकेट लेने वाला धाकड़ खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो गया है। वहीं एक नए खिलाड़ी की टीम में एंट्री भी हुई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply