IndiaUttar Pradesh

यूपी में घुसपैठियों की पहचान के लिए पुलिस का एक्शन तेज, मांगे जा रहे पहचान पत्र

उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) के बीच घुसपैठियों को चिह्नित किया जा रहा है। यूपी पुलिस वैरिफिकेशन ड्राइव चला रही है। पुलिस लखनऊ से लेकर बुलंदशहर, वाराणसी, कानपुर, आगरा, मेरठ तक हर शहर में वैरिफिकेशन ड्राइव चल रही है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल नंबर और आधार कार्ड भी लोगों से मांगे जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के सभी शहरों में पुलिस वेरिफिकेशन ड्राइव चला रही है। अवैध घुसपैठियों और बांग्लादेशियों की पहचान की जा रही है। बीती रात भी 17 शहरों में घुसपैठियों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में भी पुलिस ने ऑपरेशन टॉर्च चलाया है..जिसके तहत सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ियां डालकर रह रहे बाहरी लोगों के डॉक्यूमेंट चेक किए गए। उनसे पूछताछ की गई। मेरठ में 52 जगहों पर पुलिस ने जांच अभियान चलाया। दस्तावेज चेक करने के दौरान 6500 संदिग्धों की पहचान की गई। जबकि 3200 लोगों की पहचान को लेकर डाउट है।
इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता के नाम एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है। मैं प्रदेश की जागरूक जनता से अपील करता हूं कि सतर्क रहे और घरेलू अथवा व्यावसायिक कार्यों में किसी भी व्यक्ति को नियोजित करने से पूर्व उसकी पहचान अवश्य सुनिश्चित करें। प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply