CricketIndia

राजस्थान के इन 5 क्रिकेटरों पर हुई धन वर्षा, फ्रेंचाइजियों ने लुटाए करोड़ों; कार्तिक शर्मा पर लगा रिकॉर्ड दांव

जयपुर: अबू धाबी में हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों ने राजस्थान के क्रिकेटरों पर जमकर धन वर्षा हुई. ऑक्शन में कार्तिक शर्मा, रवि बिश्नोई, राहुल चाहर, मुकुल चौधरी और अशोक शर्मा बिके. सबसे बड़ा दांव युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा पर चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाया और उन्हें 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा. इसी के साथ वे आइपीएल में सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं.

कार्तिक शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स): ₹14.20 करोड़ (बेस प्राइस 30 लाख)

भरतपुर के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था. कार्तिक बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं और अंडर-19 में शानदार प्रदर्शन की बदौलत रणजी ट्रॉफी में प्रवेश किया और डेब्यू मुकाबले में शतकीय पारी खेल दिग्गजों का ध्यान आकर्षित किया.

रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स): ₹7.20 करोड़ (बेस प्राइस ₹ 2 करोड़)

जोधपुर के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भारत के लिए 1 वनडे, 42 टी-20 खेल चुके हैं. रवि को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ रुपए में खरीदा है. वे 2020 से 2021 तक आईपीएल में पंजाब के लिए खेले थे जबकि 2022 में रिलीज किया गया, जिसके बाद लखनऊ ने उन्हें 4 करोड़ में ड्राट किया.

चाहर ₹5.20 करोड़ में बिके

राजस्थान की ओर से खेलने वाले लेग स्पिनर राहुल चाहर पर चेन्नई ने दांव खेला और 5.20 करोड़ रुपए में खरीद लिया. इससे पहले राहुल पंजाब की ओर से खेल रहे थे.

मुकुल चौधरी (लखनऊ सुपर जायंट्स): ₹2.60 करोड़ (बेस प्राइस 30 लाख)

झुंझुनूं के विकेटकीपर-बल्लेबाज मुकुल चौधरी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा. मुकुल ने अंडर-23 वनडे और मुश्ताक अली टी-20 में प्रदर्शन के बूते फ्रेंचाइजियों को आकर्षित किया. मुकुल ने मंगलवार को ही मुंबई के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली.

अशोक शर्मा (गुजरात टाइटंस): ₹90 लाख (बेस प्राइस 30 लाख)

जयपुर के अशोक शर्मा 145 की स्पीड की तेज गेंदबाजी से चर्चित हुए. उन्हें गुजरात टाइटंस ने 90 लाख रुपए में खरीदा. अशोक पूर्व में आरआर और केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं पर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था. हाल ही रणजी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ तूफानी गेंदबाजी की थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply