IndiaPunjab

कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया के हत्यारे हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू का एनकाउंटर, 2 शूटर भी गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली में कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में पुलिस ने बदमाश हरपिंदर उर्फ मिड्डू का एनकाउंटर किया. एनकाउंटर के बाद बाद हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू गंभीर गोली लगने घायल हो गया. आनन-फानन में इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बदमाश हरपिंदर सिंह उर्फ मिड्डू तरनतारन का रहने वाला था और घनश्यामपुरिया गैंग से जुड़ा था. घनश्यामपुरिया गैंग बंबीहा गैंग का एसोसिएट गैंग है, जिसने राणा बलाचौरिया की हत्या की जिम्मेदारी ली थी.

मोहाली SSP हरमनदीप हंस ने बताया कि राणा बलाचौरिया हत्याकांड में हैंडलर और पूरी साजिश में लॉजिस्टिक मुहैया करवाने वाला हरपिंदर उर्फ मिड्डू ही था. वारदात के बाद हरपिंदर अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर मोहाली के लालड़ू इलाके में एक खाली जगह पर छिपा हुआ था. बुधवार को जब मोहाली पुलिस ने उसे घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में हरपिंदर को गोली लगी और बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई.

वहीं राणा बलाचौरिया की हत्या करने वाले दोनों शूटरों की तस्वीरें भी सामने आईं हैं. SSP हरमनदीप सिंह हंस ने हमलावरों के नाम बताते हुए कहा कि दोनों हमलावर अमृतसर के रहने वाले हैं. इनके नाम आदित्य कपूर और करण पाठक हैं. पुलिस ने एनकाउंटर में इनको भी गिरफ्तार किया है. SSP का कहना है कि राणा बालाचौरिया की हत्या कबड्डी में अपना दबदबा कायम करने की साजिश हो सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि इस हत्या का सिद्धू मूसेवाला मामले से कोई संबंध नहीं है. आपको बता दें कि बंबीहा गिरोह और उसके सहयोगी गिरोहों ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी.

एक पोस्ट में डोनी बाल, शगुन प्रीत, रंधावा, अमर ख्वा, प्रभ दासुवाल और कौशल चौधरी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी. उन्होंने कहा कि राणा बालाचौरिया ने सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों के लिए रहने का इंतजाम किया था. हालांकि, पुलिस ने इस बात से पूरी तरह इनकार किया है और कहा है कि यह घटना कबड्डी जगत में दबदबा कायम करने के लिए रची गई है. पुलिस ने यह भी कहा कि राणा बलाचौरिया का नाम किसी भी अपराध में कभी सामने नहीं आया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply