BollywoodIndia

सलमान खान और नयनतारा की फिल्म में दिखेंगे राजपाल यादव? हीरो के राइट हैंड का निभाएंगे किरदार

Satya Report: राजपाल यादव बीते दिनों से लगातार सुर्खियों में रहे हैं और हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में भी अहम किरदार में नजर आए हैं। अब राजपाल जल्द ही सलमान खान स्टारर फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा लीड रोल में होने वाली हैं। फिल्म का नाम SVC63 है जो आगे जाकर बदल भी सकता है। ये फिल्म एक्शन से भरपूर होगी और इसमें दमदार ड्रामा देखने को मिलने वाला है। 

सलमान खान और नयनतारा की फिल्म में दिखेंगे राजपाल यादव? हीरो के राइट हैंड का निभाएंगे किरदार
सलमान खान और नयनतारा की फिल्म में दिखेंगे राजपाल यादव? हीरो के राइट हैंड का निभाएंगे किरदार

सलमान खान के राइट हैंड का रोल निभाएंगे राजपाल?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म SVC63 में सलमान खान के साथ राजपाल यादव नजर आएंगे। राजपाल इस फिल्म में सलमान खान के राइट हैंड का रोल निभाने वाले हैं। रिपोर्ट की मानें तो राजपाल फिल्म में सलमान खान के खास साथी की भूमिका निभाएंगे और पूरी कहानी में उनके बीच एक मजबूत और गतिशील रिश्ता देखने को मिलेगा। यह सबसे महत्वपूर्ण किरदारों में से एक है और इस किरदार के लिए चयन योग्यता के आधार पर किया गया है। सलमान राजपाल को बहुत पसंद करते हैं और उन्हें लगता है कि वह इस भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।

पहले भी साथ काम कर चुके दोनों कलाकार

बता दें कि सलमान खान और राजपाल यादव इससे पहले भी फिल्मों में काम कर चुके हैं। साल 2005 में आई फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में सलमान के साथ राजपाल भी नजर आए थे। इसमें राजपाल ने पंडित का रोल प्ले किया था और लोगों को भी खूब पसंद आया था। साथ ही पार्टनर फिल्म में भी राजपाल ने काम किया है। अब सलमान खान के साथ राजपाल यादव को देखने कि लिए फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। 

सपोर्ट में भी बोले थे सलमान खान

बीते दिनों राजपाल यादव को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया था। एक अवॉर्ड शो के दौरान राजपाल यादव पर किए गए कमेंट को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। जिसके बाद सलमान खान ने खुलेआम राजपाल का साथ दिया था और उनके समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया था। अब एक बार फिर इन दोनों कमाल के कलाकारों को स्क्रीन पर देखना काफी मजेदार होने वाला है। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply