Satya Report: आज के दौर में हर मातापिता अपने बच्चों को सिर्फ अच्छी पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अच्छी पर्सनैलिटी और संस्कार भी देना चाहते हैं। इसी सोच को साकार करने के लिए देव गुरुकुल एक नए और अनोखे शिक्षा मॉडल के साथ सामने आया है। गैलेक्सी ग्रुप की इस पहल का उद्देश्य बच्चों का संपूर्ण विकास करना है, जहां आधुनिक शिक्षा के साथ पारंपरिक मूल्यों का संतुलन भी सिखाया जाएगा।

देव गुरुकुल का विजन केवल किताबों तक सीमित नहीं है। यहां छात्रों को धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थशास्त्र और विज्ञान जैसे पांच प्रमुख स्तंभों के आधार पर तैयार किया जाएगा। यानी बच्चों को न सिर्फ पढ़ाई में आगे बढ़ाया जाएगा, बल्कि उन्हें जीवन के हर पहलू में मजबूत बनाया जाएगा।
टॉप फैकल्टी से मिलेगा मार्गदर्शन
इस संस्थान की सबसे बड़ी खासियत इसकी अनुभवी फैकल्टी है। यहां IITians, अनुभवी डॉक्टर और भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी बच्चों को मार्गदर्शन देंगे। इन विशेषज्ञों की देखरेख में छात्र अपने करियर के लिए बेहतर दिशा पा सकेंगे, चाहे वह IIT/IIM हो, मेडिकल फील्ड हो या फिर डिफेंस सर्विसेज। देव गुरुकुल का उद्देश्य ऐसे युवाओं को तैयार करना है, जो देश के भविष्य को नई दिशा दे सकें। यहां छात्रों को इंजीनियर, डॉक्टर, मैनेजर, आर्मी ऑफिसर और यहां तक कि खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाएगा।
33 एकड़ का अत्याधुनिक भव्य कैंपस
विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए देव गुरुकुल ने 33 एकड़ का एक विशाल और विश्वस्तरीय कैंपस तैयार किया है। इस कैंपस में आधुनिक लैब, स्मार्ट क्लासरूम, खेल के मैदान और शांतिपूर्ण वातावरण मौजूद है, जो सीखने की प्रक्रिया को और भी प्रभावी बनाता है। यहाँ हर सुविधा अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। देव गुरुकुल ने अभिभावकों और छात्रों को अपने कैंपस का दौरा करने का आमंत्रण दिया है, ताकि वे खुद इस विजन को करीब से समझ सकें।



