CricketIndia

IPL में 10 में से 6 टीमों ने 16 बार बनाया 250 या उससे ज्यादा का स्कोर, 3 बार झेली हार; ये है पूरी लिस्ट

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग में अब बल्लेबाजों का ऐसा दौर चल रहा है, जहां 250 रन का आंकड़ा भी आम होता जा रहा है। कभी टी20 क्रिकेट में 200 पार करना बड़ी बात माना जाता था, लेकिन IPL में अब टीमें लगातार 250 या उससे ज्यादा स्कोर खड़ा कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि लीग की 10 में से छह टीमों ने कुल 16 बार 250 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। हालांकि, इतनी बड़ी पारियां खेलने के बावजूद तीन मौकों पर टीमों को हार का सामना भी करना पड़ा।

IPL में 10 में से 6 टीमों ने 16 बार बनाया 250 या उससे ज्यादा का स्कोर, 3 बार झेली हार; ये है पूरी लिस्ट
IPL में 10 में से 6 टीमों ने 16 बार बनाया 250 या उससे ज्यादा का स्कोर, 3 बार झेली हार; ये है पूरी लिस्ट

इस सूची में सनराजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का दबदबा साफ नजर आता है, जिसने कई बार 270 के पार तक स्कोर पहुंचाया। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 250+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। सनराइजर्स हैदराबाद ने कई बार 260 और 270 रन के पार स्कोर बनाए हैं, जिसमें 287/3 लीग के सबसे बड़े स्कोर में शामिल है। इसके अलावा 286/6, 278/3 और 277/3 जैसे स्कोर भी इसी टीम के नाम दर्ज हैं, जो दिखाता है कि उनकी बल्लेबाजी कितनी आक्रामक रही है।

अन्य टीमों ने भी दिखाया दम

सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जांयट्स ने भी 250+ स्कोर बनाकर अपनी ताकत दिखाई है। खासकर कोलकाता और पंजाब ने 260 रन के पार स्कोर बनाकर साबित किया है कि अब IPL बल्लेबाजों का खेल बन चुका है।

बड़ी पारियां, फिर भी मिली हार

आईपीएल में 250 रन या उससे ज्यादा का स्कोर भी जीत की गारंटी नहीं होती। आंकड़ों के मुताबिक 16 में से 3 बार ऐसा हुआ जब टीम ने 250+ स्कोर बनाया, लेकिन फिर भी हार गई। इसका सबसे बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब दिल्ली कैपिटल्स ने 264/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन पंजाब किंग्स ने उसे हासिल कर लिया। इसी तरह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स भी 250+ का स्कोर बनाने के बावजूद हार चुकी हैं। आइए जानते हैं कि किनकिन टीमों ने यह कीर्तिमान छुआ और कबकब इतने बड़े स्कोर बने।

IPL में 250 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली टीमों की पूरी सूची

टीम स्कोर ओवर RR विपक्षी टीम नतीजा मैच की तिथि शहर मैदान
सनराइजर्स हैदराबाद 287/3 20 14.35 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत 15 अप्रैल 2024 बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
सनराइजर्स हैदराबाद 286/6 20 14.3 राजस्थान रॉयल्स जीत 23 मार्च 2025 हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
सनराइजर्स हैदराबाद 278/3 20 13.9 कोलकाता नाइट राइडर्स जीत 25 मई 2025 दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम
सनराइजर्स हैदराबाद 277/3 20 13.85 मुंबई इंडियंस जीत 27 मार्च 2024 हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
कोलकाता नाइट राइडर्स 272/7 20 13.6 दिल्ली कैपिटल्स जीत 03 अप्रैल 2024 विशाखापत्तनम डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीएवीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम
सनराइजर्स हैदराबाद 266/7 20 13.3 दिल्ली कैपिटल्स जीत 20 अप्रैल 2024 दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम
पंजाब किंग्स 265/4 18.5 14.07 दिल्ली कैपिटल्स जीत 25 अप्रैल 2026 दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम
दिल्ली कैपिटल्स 264/2 20 13.2 पंजाब किंग्स हार 25 अप्रैल 2026 दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 263/5 20 13.15 पुणे वॉरियर्स जीत 23 अप्रैल 2013 बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
पंजाब किंग्स 262/2 18.4 14.03 कोलकाता नाइट राइडर्स जीत 26 अप्रैल 2024 कोलकाता ईडन गार्डन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 262/7 20 13.1 सनराइजर्स हैदराबाद हार 15 अप्रैल 2024 बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
कोलकाता नाइट राइडर्स 261/6 20 13.05 पंजाब किंग्स हार 26 अप्रैल 2024 कोलकाता ईडन गार्डन
लखनऊ सुपर जायंट्स 257/5 20 12.85 पंजाब किंग्स जीत 28 अप्रैल 2023 मोहाली, चंडीगढ़ पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम
दिल्ली कैपिटल्स 257/4 20 12.85 मुंबई इंडियंस जीत 27 अप्रैल 2024 दिल्ली अरुण जेटली स्टेडियम
पंजाब किंग्स 254/7 20 12.7 लखनऊ सुपर जायंट्स जीत 19 अप्रैल 2026 न्यू चंडीगढ़ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 250/3 20 12.5 चेन्नई सुपर किंग्स जीत 5 अप्रैल 2026 बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

गेंद से इश्क करने वाला गेंदबाज: प्रवीण कुमार के मंत्र ने भुवनेश्वर कुमार को बनाया IPL का ‘स्विंग किंग’

गेंद को समझने और उससे ‘इश्क’ करने की आदत ने भुवनेश्वर कुमार को IPL का सबसे खतरनाक स्विंग गेंदबाज बना दिया। प्रवीण कुमार के मंत्र ने कैसे उनकी किस्मत बदली,

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply