Trending

सबसे बड़ा मिथक, क्या खीर में किशमिश डालना सही है, जानिए ऐसा करने से क्या होता है?

Satya Report: भारतीय परिवारों में पीढ़ी दर पीढ़ी कुछ परम्पराएं चलती रहती हैं। इसमें से कुछ के वैज्ञानिक प्रमाण भी मौजूद हैं जबकि कुछ मान्यताएं वैज्ञानिक रूप से मान्य नहीं हैं। खाने पीने की ऐसी कई चीजें हैं जिनको लेकर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि यह सच है या केवल मिथक। इसी कड़ी में एक मिथक यह भी है कि क्या खीर में किशमिश डालकर खाने से नुकसानदायक हो सकता है? आइये आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा से जानते हैं। क्या ऐसा करना चाहिए या इससे बचना चाहिए?

सबसे बड़ा मिथक, क्या खीर में किशमिश डालना सही है, जानिए ऐसा करने से क्या होता है?
सबसे बड़ा मिथक, क्या खीर में किशमिश डालना सही है, जानिए ऐसा करने से क्या होता है?

डॉक्टर चंचल शर्मा की मानें तो दूध, चावल और चीनी से बनने वाली पारंपरिक भारतीय मिठाई है खीर। जिसमें कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और अन्य ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें प्राकृतिक शुगर, आयरन और फाइबर मौजूद होते हैं। इन दोनों पदार्थों में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या इन दोनों को साथ में मिलाकर खीर खाया जा सकता है और यह स्वास्थ्य के लिए कितना सही है? 

क्या खीर में किशमिश डालकर खा सकते हैं?

लोगों को ऐसा लगता है कि जब किसी भी खट्टे फल के साथ दूध को मिलाकर खाया जाता है तो इससे स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। लेकिन किशमिश एक ऐसा फल है जिसमें प्राकृतिक शुगर मौजूद होती है। इसलिए इसे दूध के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। इससे आपके शरीर पर किसी प्रकार का नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। 

दूध में किशमिश डालकर खा सकते है?

आयुर्वेद के अनुसार दूध अपने आप में एक सम्पूर्ण आहार है इसलिए कुछ चीजों के साथ इसका सेवन वर्जित है। आयुर्वेद में दूध को खट्टे फल या नमकीन चीजों के साथ लेने की मनाही है। किशमिश एक ऐसा फल है जो स्वाद में मीठा होता है और स्वभाववश शीतल होता है इसलिए इसको दूध के साथ लिया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसलिए आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की राय यही है कि खीर में किशमिश डालकर खाया जा सकता है। 

क्या कहता है विज्ञान

विज्ञान के अनुसार भी खीर में किशमिश मिलाकर खाने से शरीर को सभी उचित पोषक तत्व मिलते हैं और इसे पचाना भी आसान होता है इसलिए खीर में किशमिश डालना गलत नहीं है। लेकिन जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर है और उन्हें दूध या उससे बने किसी पदार्थ को पचाने में दिक्कत होती है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही आप खीर में कौन से मेवे डालना चाहते है यह आपकी रुचि पर निर्भर करता है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply