BusinessIndia

मई से महंगी होगी सिगरेट! 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, एक पैकेट पर इतना बढ़ सकता है बोझ

Satya Report: 29 अप्रैल को सिगरेट कंपनियों के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक ITC और गॉडफ्रे फिलिप्स अगले महीने से सिगरेट की कीमतों में करीब 17% तक बढ़ोतरी कर सकते हैं. इस खबर के बाद ITC के शेयर करीब 4% और गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर 6.5% तक चढ़ गए.

मई से महंगी होगी सिगरेट! 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, एक पैकेट पर इतना बढ़ सकता है बोझ
मई से महंगी होगी सिगरेट! 17% तक बढ़ सकते हैं दाम, एक पैकेट पर इतना बढ़ सकता है बोझ

प्रीमियम ही नहीं, सस्ते ब्रांड भी होंगे महंगे

रिपोर्ट में बताया गया है कि दाम बढ़ोतरी सिर्फ प्रीमियम सिगरेट तक सीमित नहीं रहेगी. कंपनियां अपने वैल्यू सेगमेंट यानी सस्ते ब्रांड्स में भी कीमतें बढ़ा सकती हैं. इससे आम उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ेगा. उदाहरण के तौर पर ITC का गोल्डफ्लेक प्रीमियम पैकेट मई 2026 में करीब 115 रुपये से बढ़कर 135 रुपये तक पहुंच सकता है.

टैक्स बढ़ोतरी का असर

इस साल की शुरुआत में संसद द्वारा केंद्रीय उत्पाद शुल्क बिल, 2025 पास किए जाने के बाद सिगरेट कंपनियों पर टैक्स का बोझ बढ़ा है. अब सिगरेट पर 40% GST के अलावा 1,000 स्टिक्स पर 2,050 से 8,500 रुपये तक एक्साइज ड्यूटी भी लग रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, इससे 7585 mm सिगरेट की कुल लागत में 2228% तक बढ़ोतरी हो चुकी है, जिसका असर अब कीमतों में दिखने लगा है.

बाजार और कंपनियों पर असर

Nifty FMCG इंडेक्स भी करीब 2% की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा, जिसमें ITC सबसे आगे रहा. विशेषज्ञों का मानना है कि कीमत बढ़ने से शुरुआत में बिक्री पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन सिगरेट कंपनियों के पास कीमतें बढ़ाकर मुनाफा बनाए रखने की क्षमता होती है.

क्या आगे और महंगा होगा?

अगर टैक्स और लागत का दबाव बना रहा, तो आने वाले समय में सिगरेट की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. फिलहाल, मई से उपभोक्ताओं को सिगरेट के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply