CricketIndia

बाउंड्री पर 10 फील्डर लगाना भी काफी नहीं, वैभव सूर्यवंशी पर बोले सुनील गावस्कर

Satya Report: भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। पंजाब किंग्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 43 रन बनाए। इससे उनकी टीम पंजाब किंग्स के खिलाफी 223 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रही। गावस्कर ने इस मैच के बाद वैभव को लेकर कहा कि बाउंड्री पर 10 फील्डर भी लगाना भी काफी नहीं होता।

बाउंड्री पर 10 फील्डर लगाना भी काफी नहीं, वैभव सूर्यवंशी पर बोले सुनील गावस्कर
बाउंड्री पर 10 फील्डर लगाना भी काफी नहीं, वैभव सूर्यवंशी पर बोले सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा, ‘उन्होंने फील्ड का बहुत अच्छा इस्तेमाल किया और लाइन को खूबसूरती से पढ़ा। वह जितनी आसानी और ताकत से गेंद को हिट करते हैं वह लाजवाब है। वह शानदार शॉट मार रहे थे। बाउंड्री पर 10 फील्डर भी काफी नहीं होते। वह परेशान नहीं लग रहे थे। मुझे लगता है इतने युवा होने का यही फायदा है। आपको किसी बात की चिंता नहीं होती। आप विरोधी टीम को नहीं देखते।’

वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में 400 रन तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये रन 238.09 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। उनका औसत 44.44 का है। उन्होंने 34 चौके और 37 छक्के लगाए हैं। वैभव इस सीजन एक शतक भी लगा चुके हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंद पर 103 रन बनाए थे।

वैभव सूर्यवंशी ने IPL में रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक आईपीएल 2026 में 9 पारियों में ही 400 रन बना लिए हैं। सबसे तेज एक सीजन में ऐसा करने वाले वैभव नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अभी तक सबसे ज्यादा छ्क्के भी दर्ज हैं, इसी कारण क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड खतरे में आ गया है।

पंजाबRR मैच के बाद अंकतालिका

आईपीएल 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स को सीजन की पहली हार मिली। इस मैच में जीत के साथ राजस्थान अंकतालिका में टॉप 3 में पहुंच गई। वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर फिर से कब्जा जमाया। जबकि पर्पल कैप भुवी के पास ही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply