
Tulsi Upay 2026: नया वर्ष 2026 शुरू होने में अब कुछ दिन बचे है और नववर्ष का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। यह शुभ समय सभी के जीवन में खुशियां भरे यह सभी प्रार्थना करते है, लेकिन इसके बाद भी किसी ना किसी के जीवन में नए साल से ही परेशानी आनी शुरू हो जाती है। आप भी नए वर्ष में घर की सुख-संपन्नता को बढ़ाने के साथ घर को बुरी नजर से बचाना चाहते हैं तो आपको कुछ उपाय करने होंगे। अगर आप घर में मां लक्ष्मी का वास चाहते हैं तो तुलसी से जुड़ा एक उपाय नए साल पर जरूर करना चाहिए।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र माना है और कहते हैं कि तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए देवी लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए यह उपाय करना जरूरी है। घर में तुलसी का पौधा सूख रहा है और बढ़ना बंद हो चुका है तो नए साल में उसकी जड़ से एक उपाय करना चाहिए। इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने लग जाएगी।
घर के प्रवेश द्वार पर तुलसी की जड़ बांधने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। चौखट पर तुलसी की जड़ बंधी होने से घर को कभी किसी की बुरी नजर नहीं लगती है। उस घर में अन्न-धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।
नए साल के शुभ अवसर पर सूखी तुलसी की जड़ लाल कपड़ा में थोड़े चावल और सिक्के से बांध दें। इस पोटली की विधिवत पूजा करें और मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें कि आपके घर में कृपा बनी रहे। इस पोटली को घर के मुख्य दरवाजे के दाईं तरफ ऊपर की तरफ बांध दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और खुशियों हमेशा बनी रहेगी।



