Satya Report: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया है. 5 बार आईपीएल का ख़िताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए भी संघर्ष कर रही है. हार्दिक पंड्या की टीम अब तक इस सीजन 8 मैच खेल चुकी है, जिसमे 6 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

मुंबई इंडियंस की टीम के सिर्फ 4 अंक हैं, वहीं अब इस सीजन उन्हें सिर्फ 6 लीग मैच और खेलने हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि अभी भी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस की टीम कैसे जगह बना सकती है.
आईपीएल 2026 में अब तक बेहद खराब रहा है Mumbai Indians का प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम ने अपने पहले मैच में केकेआर को शिकस्त दी. इसके बाद उन्हें लगातार 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
उसके बाद मुंबई इंडियंस ने इस सीजन का अपना दूसरा मैच गुजरात के खिलाफ 99 रनों से जीता, लेकिन उसके बाद से लगातार 2 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, पहले मुंबई को चेन्नई ने शिकस्त दी और कल रात सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 6 विकेट से शिकस्त दी. मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में 8 मैचों के बाद 2 जीत और 6 हार के बाद 4 अंक और 0.784 के नेट रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 9 पर है.
इस समीकरण से अभी भी IPL 2026 में पहुंच सकती है Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस की टीम को इस सीजन 6 मैच और खेलने हैं, ऐसे में अगर मुंबई की टीम बाकि 6 मैचों में जीत हासिल करती है, तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और वो आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है. हालांकि मुंबई की टीम को 1 मैच में शिकस्त झेलना पड़ा तो उसकी राह मुश्किल हो जाएगी.
मुंबई इंडियंस की टीम के अभी सिर्फ 4 अंक हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम 1 मैच और हारी तो उसे बाकि टीमों पर निर्भर रहना होगा. आईपीएल 2026 में अब तक पंजाब किंग्स, आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अपने 8 में से 6 मैच जीत चुकी हैं और इन टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद सबसे ज्यादा है.



