
Satya Report: वेपिंग कांड के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। वह आईपीएल 2026 के 40वें मैच में ड्रेसिंग रूम में ईसिगरेट पीते हुए दिखे थे। जिसके बाद अब बीसीसीआई उनके खिलाफ जल्द कोई बड़ा कदम उठा सकती है। उन्हें खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उनके खाते में डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है।




