CricketIndia

रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन

Satya Report: रियान पराग पर एक्शन लिया गया है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग पिछले दिनों ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए पाए गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जो काफी चर्चा में रहा। इसके बाद ये तय माना जा रहा था कि रियान पर एक्शन लिया जाएगा। अब आईपीएल ने उनके खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए सजा का ऐलान कर दिया है। 

रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन
रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन

रियान पराग पर लगा मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना

आईपीएल के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीम आमने सामने थीं। इी दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रियान पराग सिगरेट पीते हुए दिखाई दिए थे। आईपीएल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन रियान पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन्हें खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है। जानकारी में बताया गया है कि रियान को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो ऐसे व्यवहार, जिससे खेल की बदनामी होती है, से जुड़ा है। यह घटना दूसरी इनिंग्स के दौरान हुई जब रियान को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते देखा गया।

रियान पराग को इस सीजन राजस्थान रॉयल्स ने बनाया है अपना कप्तान

इस बीच क्रिक​बज की ​एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सीजन के लिए रियान को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ रुपये में साइन किया है। इस हिसाब से देखें तो उनके हर मैच की फीस लगभग एक करोड़ रुपये बनती है। इसका 25 परसेंट जुर्माना होगा, जो लगभग 25 लाख रुपये होगा। यह देखते हुए कि इसे पहली बार का अपराध माना गया था, 25 लाख रुपये एक भारी जुर्माना है। आईपीएल ने इसलिए भी ये सख्त एक्शन लिया है, ताकि आगे के लिए ये घटना मिसाल ना बन जाए। 

टीम अंक तालिका में नंबर चार पर, एक मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगा मुकाबला

इस बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के इस सीजन अच्छा खेल दिखा रही है। टीम ने अब तक खेले गए 9 में से 6 में जीत दर्ज की और तीन में उसे हार मिली है। इस तरह से उसके 12 अंक हो गए हैं। टीम फिलहाल नंबर 4 पर हैं और प्लेऑफ में जाने की तगड़ी दावेदार भी है। जिस मैच में ये रियान पराग वाली घटना हुई थी, उस मैच को भी राजस्थान ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया था। अब टीम अपना अगला मैच 1 मई यानी शुक्रवार को दिल्ली से खेलती हुई नजर आएगी। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply