Satya Report: मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2020 के बाद से ही बेहद खराब रहा है. आईपीएल की सबसे सफल टीम में से एक मुंबई इंडियंस ने अपना अंतिम आईपीएल ख़िताब 2020 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था, उसके बाद टीम के खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किया और उन्हें कप्तान बनाया.

पिछले 3 सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खराब प्रदर्शन के बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं. आइए जानते हैं मुंबई की टीम आईपीएल 2026 के बीच सीजन क्या 3 बदलाव कर सकती है.
हार्दिक पंड्या की जगह रोहित शर्मा हो सकते हैं Mumbai Indians के नए कप्तान
आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा को हटाकर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बनाया था, लेकिन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नही रहा. आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में जगह बना ली थी, लेकिन उस सीजन भी टीम ने शुरुआत में बेहद खराब प्रदर्शन किया था. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम ने अपने फैंस को काफी निराश किया है.
अब मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाने के बारे में सोच रही है. रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस की टीम को 5 बार आईपीएल का ख़िताब जिताया है, वहीं भारतीय टीम के लिए उन्होंने काफी अच्छी कप्तानी की थी, इसी वजह से एक बार फिर मुंबई इंडियंस उन्हें अपनी टीम का कप्तान बना सकती है.
हार्दिक, बुमराह और सूर्या की हो सकती है छुट्टी
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की वजह हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म रही है. जसप्रीत बुमराह ने इस सीजन 8 मैचों में अब तक सिर्फ 2 विकेट हासिल किया है, वहीं उन्होंने जमकर रन लुटाए हैं. इसी वजह से अब बाकि बचे मैचों से इस खिलाड़ी को बाहर रखा जा सकता है और उनकी जगह किसी दूसरे गेंदबाज को मौका दिया जा सकता है.
वहीं इस लिस्ट में अगला नाम कप्तान हार्दिक पंड्या का है, जिन्होंने बतौर कप्तान और खिलाड़ी इस सीजन अब तक बेहद निराश किया है. हार्दिक पंड्या ने 7 मैचों में सिर्फ 4 विकेट झटके हैं, जबकि उनके बल्ले से सिर्फ 128 रन निकले हैं.
वहीं अगला नाम सूर्यकुमार यादव का है, जिन्होंने पिछले 8 मैचों में 19.88 की औसत से सिर्फ 159 रन बनाए हैं, अब मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कुछ बड़े फैसले करते हुए इन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस से बाहर का रास्ता दिखा सकती है.



