Satya Report: रिलेशनशिप के लिए प्यार के साथसाथ भरोसा भी बहुत जरूरी होता है. अगर ये टूट जाए तो रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच जाता है. वैसे क्या आप जानते हैं कि माइक्रो चीटिंग आजकल ट्रेंड कर रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये क्या होता है. इसके संकेत क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

माइक्रो चीटिंग क्या है ये एक ऐसी कंडीशन है जिसमें पार्टनर किसी दूसरे इंसान के साथ रिलेशन में नहीं होते. लेकिन वो छोटीछोटी चीजों के जरिए अपने पार्टनर को धोखा देते हैं. इस कंडीशन में अपने पार्टनर से इमोशनल अटैचमेंट को हटाकर किसी बाहर वाले इंसान पर फोकस करना होता है.
चीजों को छिपाना माइक्रो चीटिंग करने वाले लोग किसी के साथ चैट करते हैं और इसे पार्टनर से छिपाते हैं. इस तरह का व्यवहार अगर सामने आ जाए तो ये पूरी तरह से धोखा कहलाता है.
एक्स के टच में रहना रिलेशनशिप को मॉर्डन तरीकों से हैंडल करना अब कॉमन है. इसी बीच कुछ लोग अपने एक्स लवर से टच में रहते हैं या छिपकर बात करते हैं तो ये तरीका भी माइक्रो चीटिंग में आता है.
फ्लर्ट करने की आदत अगर कोई व्यक्ति अपने रिलेशनशिप को नजरअंदाज करके किसी दूसरे के साथ फ्लर्ट करता है या पर्सनल बातें शेयर करता है तो ये भी धोखा देने की लिस्ट में आता है. मजाक के नाम पर दूसरे इंसान से फ्लर्ट करने से आपके रिलेशन में चीजें बिगड़ सकती हैं.
डेटिंग एप्स का यूज कुछ लोग लव या मैरिज में होने के बाद भी डेटिंग एप्स का यूज करते हैं. ये बताता है कि आप अपने रिश्ते को लेकर सीरियस नहीं है. इस गलती के बारे में अगर पार्टनर को पता चल जाए तो रिलेशन में विश्वास खत्म हो जाता है. इसके बाद चीजें आसानी से नॉर्मल नहीं हो पाती.
रिश्ते को छिपाना कुछ लोग अपनी शादीशुदा रिश्ते को दूसरों के सामने छिपाते हैं. इसके अलावा अपने पार्टनर से बातबात पर झगड़ा करना भी चीटिंग में आता है. इस तरह का नेचर रिश्ते के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है.



