Uttar Pradesh

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश; ओले भी गिरे

Satya Report: दिल्लीNCR में गुरुवार दोपहर से ही मौसम खुशनुमा हो गया है. तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है, जिससे गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है. बता दें कि बीते कई दिनों से भीषण गर्मी के चलते लोगों का हालबेहाल था. हालांकि, अब बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है. कई इलाकों में तेज धूल भरी आंधी भी चल रही है. काले बादलों ने दिल्लीNCR को अपने आगोश में ले लिया है, जिससे की दिन में ही रात जैसा मौसम हो गया है.

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश; ओले भी गिरे
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश; ओले भी गिरे

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को मौसम नहीं अचानक करवट ले ली. सुबह तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर होतेहोते आसमान में काले बादल छा गए. मौसम इतनी तेजी से बदला कि कुछ ही घंटों में बारिश होने लगी और गर्मी का एहसास राहत में बदला गया. इसके दिल्ली में भी तेज आंधी, बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हो रही है, जिससे मौसम काफी खुशनुमा हो गया है.

#WATCH | गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: साहिबाबाद में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। pic.twitter.com/FNvnqKwNZl

— ANI_HindiNews April 30, 2026

बारिश का येलो अलर्ट

कई दिनों बाद लोगों से गर्मी से राहत की सांस ली. कई जगहों पर पहले धूल भरी आंधी चली, जिससे विजिबिलिटी काम हो गई हो गई थी. हालांकि, बाद में बारिश से धूल भरी आंधी के असर को खत्म कर दिया. मौसम विभाग ने आज दिनभर दिल्लीNCR के आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान आंशिक रूप से काले बादलों से घिरा रहेगा.

गाड़ियों के शीशे टूटे

गरज और बिजली चमकने के साथ बहुत हल्की बारिश होगी, और तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 3040 किलोमीटर प्रति घंटे तक तक रहेगी, जो कि दोपहर बाद 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी. गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में भी तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है, जिससे सड़क पर चलने वाले लोग ओले से बचने के लिए आसपास सुरक्षित स्थानों पर आसरा लेते नजर आए हैं. इस दौरान तेज रफ्तार से गिर रहे मोटेमोटे ओले से पीवीसी चादर में छेद हो गया है. कुछ गाड़ियों के शीशे टूटने की खबर सामने आ रही है.

बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार को तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply