CricketIndia

गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को 155 पर किया ऑलआउट, 11 मैचों का सिलसिला थमा

Satya Report: गुजरात टाइटंस ने अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 19.2 ओवर में महज 155 रन पर समेट दिया। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस सीजन पहली बार ऑल आउट हुई और 11 मैचों का सिलसिला थम गया।

गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को 155 पर किया ऑलआउट, 11 मैचों का सिलसिला थमा
गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को 155 पर किया ऑलआउट, 11 मैचों का सिलसिला थमा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बीते दो सीजन में दो बार ही ऑल आउट हुई है। इससे पहले वह 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऑल आउट हुई थी। लखनऊ में 23 मई 2025 को खेले गए मैच में वह 19.5 ओवर में 189 रन पर आउट हो गई थी। उसे 42 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

आरसीबी का चैंपियन बनने के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला मैच

इसके बाद वह आईपीएल 2025 में 3 मैच और 2026 में 8 मैच तक ऑल आउट नहीं हुई। इन 11 मैचों में से 9 में उसे जीत मिली। इसमें आईपीएल 2025 का फाइनल भी शामिल है, जो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी पहली बार आईपीएल का खिताब जीती थी। उस मैच के बाद गुरुवार को इस स्टेडियम में पहली बार आरसीबी खेली।

देवदत्त पडीक्कल ने सबसे ज्यादा रन बनाए

आरसीबी के लिए देवदत्त पडीक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। विराट कोहली ने 28 और कप्तान रजत पाटीदार ने 19 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लिए अरशद खान ने 3 विकेट झटके। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। अंक तालिका की बात करें तो आरसीबी दूसरे और गुजरात टाइटंस पांचवें नंबर पर हैं। गुजरात यह मैच जीती तो उसके 10 अंक हो जाएंगे, लेकिन अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं आएगा।

लगातार 5 चौके लगने के बाद रबाडा ने लिया कोहली से बदला

विराट कोहली का कगिसो रबाडा के खिलाफ रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। उन्होंने 79 गेंद पर 22.2 के औसत और 140.5 के स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए हैं। उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के लगाए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply