CricketIndia

GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका

Satya Report: IPL 2026 GT vs RCB Match Highlight: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात टाइटंस ने . विकेट से शिकस्त दे दी है। आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 19.2 ओवर में 155 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने बेंंगलुरु के द्वारा दिए गए स्कोर को 15.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस के साथ ही गिल की टीम ने इस सीजन में पांचवी जीत हासिल कर ली है। वहीं, बेंगलुरु के लिए ये उनकी लगातार तीसरी हार है।

GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका
GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका

कप्तान गिल की विस्फोटक पारी

गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने छोटी मगर बेहद असरदार व विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 18 गेंदों में 4 चौको व 3 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत गुजरात ने तीन ओवर में 42 रन का आंकड़ा छू लिया, लेकिन इस दौरान 6 रन पर दूसरे सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन आउट हो गए। फिर पांचवें ओवर में गिल भी भुवनेश्वर कुमार का शिकार बन गए। अगर बात करें विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की उन्होंने 19 गेंदों में 39 रन बनाए। बटलर की इस पारी में 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे।

इन दोनों के अलावा अंत में राहुल तेवतिया 17 गेंदों में 27 रन की छोटी लेकिन मैच जीताऊ पारी खेलकर नाबाद रहे। वहीं, राशिद खान भी 7 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट भुवनेश्वर कुमार ने अपने नाम किए। वहीं, रोमारियो शेफर्ड को 2, जबकि सुयश शर्मा को 1 विकेट मिला।

RCB के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन

इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। टीम के लिए कोई भी प्लेयर 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। हालांकि ने GT के खिलाफ टीम को तेजतर्रार शुरुआत दी। उन्होंने रबाडा के एक ओवर में लगातार पांच चौके जड़े। तब लग रहा था कि आज भी वो बड़े स्कोर बना सकते हैं, लेकिन रबाडा ने अपने दूसरे व टीम के चौथे ओवर में उन्हें 28 रन पर राशिद खान के हाथों कैच आउट कराया और पवेलियन भेज दिया।

इससे पहले जैकब बैथल सिर्फ 5 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। मुकाबले में सबसे ज्यादा 40 रन की पारी देवदत्त पाडिक्कल ने खेली। इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार 19, रोमारियो शेफर्ड 17, इंग्पैंक्ट प्लेयर वेंकटेश अय्यर 12 और भुवनेश्वर कुमार ने 15 रन बनाए।

गेंदबाजों के दम पर जीती गुजरात

GT की इस जीत में उसके गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। के खिलाफ गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। कोहली और पाडिक्कल के अलावा कोई भी बल्लेबाज GT के गेंदबाजों का आड़े हाथ नहीं ले पाया। अर्शद खान ने 3.2 ओवर में 22 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा जेसन होल्डर और राशिद खान ने 22 विकेट अपने नाम किए। वहीं, शुरुआत में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 11 विकेट लेकर आरसीबी के बल्लेबाजी पर आक्रमण किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply