Trending

Happy Buddha Purnima 2026 wishes in Hindi: दिलों में करुणा बसे, सुख-शांति आए… अपनों को इस तरह दें बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

Satya Report: Buddha Purnima wishes and Quotes: हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं. ये बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बेहद खास त्योहार होता है. इस दिन भगवान गौतम बुद्ध के जन्म के साथ ही बोधगया मेंल उनको हुई ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण…इन तीन अति महत्वपूर्ण घटानों के एक ही दिन होने की वजह से बहुत मायने रखता है. भगवान बुद्ध ने लोगों को शांतिकरुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने के संदेश दिए थे. इस दिन बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग बौद्ध मठों, मंदिरों में जाकर प्रार्थना और ध्यान करते हैं साथ ही भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं.

Happy Buddha Purnima 2026 wishes in Hindi: दिलों में करुणा बसे, सुख-शांति आए… अपनों को इस तरह दें बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Buddha Purnima 2026 wishes in Hindi: दिलों में करुणा बसे, सुख-शांति आए… अपनों को इस तरह दें बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

बौद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध की बताई बातों को याद किया जाता है जैसे जरूरत मंदों की मदद करना, पशुपक्षियों के प्रति दयाभाव रखना. किसी के लिए कोई बैर न रखना और हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चलना. ऐसे ही संदेशों के जरिए आप अपने करीबियों को इस खास दिन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं और स्टोरी स्टेटस के लिए भी इन कोट्स का यूज कर सकते हैं. चलिए देख लेते हैं बौद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं.

सभी सत्य के मार्ग पर चलें, प्रेमभाव पनपे सब साथ रहें, बुद्ध पूर्णिमा पर अहिंसा और दया का संदेश अपनाएं!

क्रोध का करें त्याग,सभी प्रेम को अपनाएं, पशुपक्षियों पर करें दया,सद्भाव को अपनाएं, बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

हर दिल में प्रेम और दया का दीप जले,, भगवान बुद्ध के आशीर्वाद से सबके चेहरे खिले, बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलें, मिले सही दिशा, आपके जीवन में आए नई उमंग, उल्लास और आशा, बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

मन में प्रकाश फैले ज्ञान की रोशनी से जीवन जगमगाए, बुद्ध पूर्णिमा आपके जीवन में ढेरों खुशियां लाए!

भगवान बुद्ध का आशीर्वाद आपके सदा साथ रहे, शांतिसमृद्धि मिले…दयाकरुणा से आपका मन भरा रहे!

मन में शांति रहे, दिलों में करुणा बसे, यही है कामना, बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामना!

बुद्ध पूर्णिमा का पावन दिन है सुखशांति लाया, भगवान बुद्ध के विचार अपनाएं, शांति के दीप जलाएं! बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

बुद्ध पूर्णिमा है मन को पवित्र करने का त्योहार, सभी के साथ बाटें खुशियां…खुद भी पाएं प्यार, बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

बुद्ध का ज्ञान आपके जीवन को दे नई पहचान, आप बनें हर दिल के खास, जीवन छोटा लेकिन रहे महान, बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply