Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 19.2 ओवर में 155 रन पर आउट हो गई। गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और आरसीबी इस सीजन पहली बार ऑल आउट हुई।

156 रनों के लक्ष्य के जवाब में गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन बनाए। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने आरसीबी से पिछली हार का बदला ले लिया। दोनों टीमों के बीच सीजन के पहले मैच में आरसीबी को 5 विकेट से जीत मिल गई थी। आरसीबी 9 मैच में 6 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। गुजरात टाइटंस 9 मैच में 5 जीत के साथ पांचवें नंबर पर है।
Indian Premier League, 2026
Gujarat Titans
158/6
Royal Challengers Bengaluru
155
Match Ended
Gujarat Titans beat Royal Challengers Bengaluru by 4 wickets
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। विराट कोहली ने 28 रन बनाए। रजत पाटीदार ने 19, रोमारियो शेफर्ड ने 17, भुवनेश्वर कुमार ने नाबाद 15 और वेंकटेश अय्यर ने 12 रन बनाए। टिम डेविड ने 9, जैकब बेथल 5 क्रुणाल पंड्या 4 और जितेश शर्मा 1 रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड बगैर खाता खोले रन आउट हो गए। गुजरात टाइटंस के लिए अरशद खान ने 3 विकेट लिए। जेसन होल्डर और राशिद खान ने 22 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 11 विकेट लिए।
गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने 18 गेंद पर 43 रन बनाए। जोस बटलर ने 19 गेंद पर 39 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 17 गेंद पर 27 रन बनाए। जेसन होल्डर ने 10 गेंद पर 12 रन बनाए। वाशिंगटन सुंगर ने 12 गेंद पर 12 रन बनाए। शाहरुख खान ने 8 और राशिद खान ने नाबाद 7 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 और रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट लिए। सुयश शर्मा ने 1 विकेट लिया।



