Trending

लाल टमाटर को गर्मियों में जल्दी खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Satya Report: टमाटर का इस्तेमाल हर किचन में होता है। सब्जी बनाने से लेकर सलाद, सैंडविच, बर्गर और भी न जाने कितने पकवानों में इसे यूज किया जाता है। गर्मियों में टमाटर जल्दी खराब हो जाते हैं। इसे सुरक्षित रखने के लिए आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। इससे आप लाल टमाटर को भी जल्दी खराब होने से बचा सकती हैं। टमाटर को किस तरह रखा जाए कि वो जल्दी खराब न हो और स्टोर करते समय किन बातों का रखें ध्यान आइए जानें।

लाल टमाटर को गर्मियों में जल्दी खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके
लाल टमाटर को गर्मियों में जल्दी खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

पूरी तरह पके टमाटर को फ्रिज में रखें

जब भी बाजार टमाटर खरीदकर लाएं और वो पके हुए हैं तो उनके खराब होने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में इन्हें फ्रिज में रखने से सड़ने की प्रक्रिया धीमी होती है।

कच्चे टमाटर को कमरे के तापमान पर रखें

अगर टमाटर कच्चे हैं तो फ्रिज में रखने से उनका स्वाद और टेक्सचर खराब हो सकता है। ऐसे में इन्हें खुली जगह पर रखें ताकि धीरेधीरे पक सकें।

सीधे धूप से दूर रखें

ज्यादा गर्मी और धूप टमाटर को जल्दी नरम और खराब बना देती है। ऐसे में कभी भी उन्हें ऐसी जगह पर न रखें जहां सीधी धूप पड़ती हो।

टमाटर को धोकर तुरंत स्टोर न करें

ऐसा करने से नमी के कारण फफूंदी जल्दी लग सकती है। या तो धोकर सुखाकर उन्हें स्टोर करें या फिर इस्तेमाल से ठीक पहले धोना बेहतर है।

डंठल वाली साइड नीचे करके रखें

टमाटर को फ्रिज में रखते समय इसकी डंठल वाली साइड को नीचे रखें। इससे हवा का संपर्क कम होता है और खराब होने की प्रक्रिया धीमी होती है।

खराब या ज्यादा पके टमाटर अलग कर दें

एक खराब टमाटर बाकी टमाटरों को भी जल्दी खराब कर सकता है। इसलिए अगर आपको ऐसा लग रहा है कि कोई टमाटर खराब हो सकता है तो उसे अलग रखें।

पेपर बैग या ब्रीदेबल कंटेनर में रखें

इससे हवा का संतुलन बना रहता है और नमी नहीं जमती है। इसे लाल टमाटर को ज्यादा दिनों तक खराब होने से बचाया जा सकता है।

कटे हुए टमाटर को एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रखें

खुले में रखने से बैक्टीरिया जल्दी लगते हैं। इसलिए अगर कटा हुआ टमाटर बच गया है तो आपको उसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करना चाहिए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply