Trending

बाथरूम की प्लास्टिक की बाल्टी-मग को चमकाने के 5 तरीके, बहुत ज्यादा घिसने की नहीं पडे़गी जरूरत

Satya Report: एक बार खरीदने के बाद प्लास्टिक की बाल्टी कई महीनों से लेकर सालों तक चलती है। लगातार पानी के संपर्क में रहने से इसके ऊपर जिद्दी पीली परत जम जाती है। वहीं रोजाना इन्हें साफ नहीं किया जाता है ऐसे में धीरेधीरे गंदगी में चिपक जाती है। नया खरीदने के बाद भी एकदो महीने में यह गंदी नजर आने लगती है। इसके साफ करने के लिए लोग स्क्रबर से इसे रगड़रगड़ के चमकाते हैं। आप बाथरूम की प्लास्टिक की बाल्टीमग को चमकाने के लिए 5 आसान तरीके भी अपना सकते हैं। इन तरीकों को अपनाने से आपको ज्यादा घिसने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह नए की तरह चमकने लग जाएगी।

बाथरूम की प्लास्टिक की बाल्टी-मग को चमकाने के 5 तरीके, बहुत ज्यादा घिसने की नहीं पडे़गी जरूरत
बाथरूम की प्लास्टिक की बाल्टी-मग को चमकाने के 5 तरीके, बहुत ज्यादा घिसने की नहीं पडे़गी जरूरत

बेकिंग सोडा और सिरका

प्लास्टिक की गंदी बाल्टी को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और सिरका इस्तेमाल करें। सबसे पहले बाल्टी में 2–3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। फिर आधा कप सिरका डाल दें। फिर इस मिश्रण को करीब 15 मिनट तक रहने दें। इसके बाद बाल्टी और मग को ब्रश या स्क्रब की मदद से साफ करें।

ब्लीच पाउडर

बाल्टीमग पर गंदगी की जिद्दी परत जम गई है तो ब्लीच पाउडर का इस्तेमाल करें। इसके लिए ब्लीच पाउडर लें। उसमें पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे सतह पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें। इसके बाद ब्रश से साफ करके पानी से धो लें।

नींबू और नमक

नींबू और नमक से भी आप बाल्टीमग की सफाई कर सकती हैं। सबसे पहले बाल्टी के चारों तरफ नमक छिड़क दें। फिर उस पर नींबू कुछ समय तक रगड़ें। ऐसा करने से चिपचिपाहट और गंदगी हट जाएगी।

डिटर्जेंट और गर्म पानी

प्लास्टिक की बाल्टी को चमकाने के लिए आप गर्म पानी और डिटर्जेंट को भी यूज कर सकते हैं। सबसे पहले बाल्टी में गर्म पानी डालें। फिर 2–3 चम्मच डिटर्जेंट मिलाएं। अब इसे आधे घंटे तक ऐसे ही रहने दें। कुछ समय बाद इसे ब्रश की मदद से रगड़कर साफ कर लें।

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड

बाल्टी को नए की तरह चमकाने के लिए आप हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह न सिर्फ दाग हटाता है, बल्कि कीटाणुओं को भी खत्म करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए पानी में मिलाकर इसका घोल तैयार करें। फिर ब्रश की मदद से बाल्टी और मग पर लगाकर साफ करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply