IndiaUttar Pradesh

पुलिस का बड़ा एक्शन: 36 अपराधियों और गोकशों की हिस्ट्रीशीट खोली

Satya Report: पीलीभीत : जिले में अपराध की रोकथाम के लिए पीलीभीत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 अपराधियों और गोकशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के निर्देशन में की गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी अपराधी जिले के कई थाना क्षेत्रों में सक्रिय थे और इनके खिलाफ गौकशी, लूट, छिनैती, डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का बड़ा एक्शन: 36 अपराधियों और गोकशों की हिस्ट्रीशीट खोली
पुलिस का बड़ा एक्शन: 36 अपराधियों और गोकशों की हिस्ट्रीशीट खोली

एसपी के निर्देश पर अपराधियों को चिन्हित कर कार्यवाही

पुलिस द्वारा अपराधियों को चिन्हित कर यह बड़ा कदम उठाया गया है, ताकि जिले में अपराध पर नियंत्रण किया जा सके और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि जिन 36 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उनकी गतिविधियों पर अब पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

थाना पुलिस हिस्ट्रीशीट अपराधियों की करेगी निगरानी,

जिले के संबंधित थाना प्रभारियों को एसपी ने निर्देश दिए गए हैं कि इन अपराधियों की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाए। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

गौकशी, लूट समेत इन अपराधों में शामिल अपराधियों पर एक्शन,

उधर पुलिस ने गौकशी, लूट, छिनैती, डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज अपराधियों को चिन्हित कर एक्शन लिया है । एसपी का कहना है कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पीलीभीत जिले के कई थाना क्षेत्रों में 36 हिस्ट्रीशीट अपराधियों पर पुलिस की नजर अब और ज्यादा सख्त हो गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply