
Satya Report:
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भूमि एवं मकान के चयन के लिए कई नियम व टिप्स बताएं हैं। माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति का घर दो ऊंचे मकान के बीच में है, तो यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है। जिसके चलते घर में रहने वाले सदस्यों को कई समस्याओं को सामना करना पड़ सकता है।
इस तरह का वास्तु दोष घर की सकारात्मक ऊर्जा, उन्नति, शांति और स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। क्योंकि जब दो बड़े घर के बीच में एक छोटी हाइट वाला मकान हो, तो वहां रोशनी और ऊर्जा सही ढंग से नहीं पहुंच पाती है। जिससे परिवार के सदस्यों की ग्रोथ रुक जाती है। आइए आपको बताते हैं किस तरह से वास्तु दोष को दूर करें।
दो बड़े घरों के बीच छोटे घर में क्या परेशानियां हो सकती हैं
अगर आपका घर आसपास के बड़े मकानों से छोटा है, तो उनकी छाया आपके घर में आने वाली रोशनी और सकारात्मक माहौल को प्रभावित कर सकती है। वास्तु के अनुसार, इससे ऊर्जा का संतुलन बिगड़ सकता है, इसलिए घर को खुला, रोशन और व्यवस्थित रखना जरूरी माना जाता है।
माना जाता है कि बड़े दो मकानों के प्रभाव से मानसिक तनाव जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। जिसके चलते यह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण बन जाता है। ऐसे में यदि आपका घर दो बड़े मकानों के बीच में है, तो इन जरुरी वास्तु उपाय को करें।
दो बड़े मकानों के बीच छोटे घर के लिए वास्तु उपाय
यदि आपके मकान की हाइट कम है, तो आप एक झंडे की मदद से ऊचाई को बैलेंस कर सकते हैं। इसलिए आप अपनी छत पर सबसे ऊंचे कोने की तरफ एक बड़ा झंडा लगाएं। वास्तु के मुताबिक, झंडे को उत्तरपश्चिम या दक्षिणपश्चिम की ओर झंडा लगाना शुभ होता है, इससे घर की प्रतीकात्मक ऊंचाई बढ़ जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने घर की छत पर ऐसे पौधे लगाएं, जो काफी लंबे होते हों। इसके लिए आप छत पर पाम ट्री यानी ताड़ का पेड या बांस का पौधा लगवा सकते हैं। ये पौधे आपके घर की उन्नति और सकारात्मक एनर्जी को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
अगर आपकी छत पर कबाड़ इक्ट्ठा हो, तो उसे तुरंत वहां से हटवा दें। ऐसी चीजें नेगेटिविटी को और ज्यादा बढ़ा और प्रभावशाली बना सकता है। इसके साथ ही छत पर किसी भी प्रकार का टूटाफूटा या पुराना सामान न रखें।
वास्तु के अनुसार, आप अपनी घर की छत और मुख्य द्वार पर थोड़ी ऊंचाई पर एक ब्राइट येलो कलर का बल्व लगवा सकते हैं। बल्ब को ऐसे लगाएं जैसे कि इसकी रोशनी ऊपर की तरफ जाती हो। इस उपाय से अग्नि तत्व एक्टिवेट होता है, रुकी हुई ऊर्जा का प्रवाह ठीक होता है।
यदि आपके आसपास पड़ोस की दीवारें काफी ऊंची हो और घर पर पड़ने वाली ऊर्जा को ब्लॉक कर रही है, तो ऐसे में आप शीशा से जुड़ा उपाय जरुर करें। इसके लिए अपनी दीवार पर कॉन्वेक्स मिरर लगाएं। ये उपाय करने से ऊर्जा शीशे पर टकरा कर वापस चली जाती है।
घर में सकारात्मक एनर्जी बनाए रखने के लिए आप अपनी छत पर या बालकनी में मेटल का 6 रॉड वाला विंड चाइम लगा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि इसकी आवाज मन को सुकून देने वाली होनी चाहिए। इस उपाय करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी।
आप अपनी छत पर पक्षियों के लिए अन्न और जल की व्यवस्था जरुर करें। जब के घर के ऊपर पक्षियों को आनाजाना होने लगता है, तो वहां की ऊर्जा अच्छी हो जाती है। इसके साथ ही परिवार की तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं।
घर की दीवारों पर हल्के रंग वाले पेंट का इस्तेमाल करें। ऐसा करने घर के अंदर का माहौल सकारात्मक रहता है।



