BollywoodIndia

Ek Din Review: दिलचस्प कॉन्सेप्ट के बावजूद फीकी पड़ी लव स्टोरी, जानें कैसा रहा साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू

Satya Report: Ek Din Movie X Review: अगर सिर्फ अच्छे इरादों से ही कोई लव स्टोरी हिट हो जाती, तो ‘एक दिन’ जरूर कमाल कर देती। आमतौर पर फिल्मों की लव स्टोरी इसलिए पसंद की जाती है क्योंकि उनमें ऐसे दो लोग होते हैं जो एकदूसरे के बिना अधूरे लगते हैं। मगर इस फिल्म के साथ ऐसा नहीं हुआ।

Ek Din Review: दिलचस्प कॉन्सेप्ट के बावजूद फीकी पड़ी लव स्टोरी, जानें कैसा रहा साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू
Ek Din Review: दिलचस्प कॉन्सेप्ट के बावजूद फीकी पड़ी लव स्टोरी, जानें कैसा रहा साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू

इस मामले में ‘एक दिन’ कमजोर पड़ गई है। यह थाई फिल्म ‘वन डे’ का रीमेक है, इसमें जुनैद खान ने डिनो और साई पल्लवी ने मीरा का किरदार निभाई है। मगर जो केमिस्ट्री ‘वन डे’ में नजर आई थी, इस फिल्म में उसकी कमी साफ नजर आ रही है। ट्विटर पर भी लोग इस फिल्म को लेकर ऐसे ही रिव्यू दे रहे हैं।

फिल्म में जुनैद का असली नाम दिनेश कुमार श्रीवास्तव है, जिसे लोग डिनो के नाम से जानते हैं। वो खुद को अदृश्य इंसान मानता है। मगर साई के किरदार की काफी तारीफ हो रही है। उनके आगे जुनैद की परफॉर्मेंस फीकी पड़ गई है। फिल्म के इमोशनल सीन में उनकी परफॉर्मेंस दिल को छूने वाली है।

फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले है। शुरुआत में मीरा का किरदार एक मजबूत और स्वतंत्र महिला के रूप में दिखाया जाता है, लेकिन जैसेजैसे कहानी आगे बढ़ती है, वह कमजोर नजर आने लगती है। इससे दर्शकों का कनेक्शन टूट रहा है।

क्या है ट्विटर रिव्यू

सिने हब ने फिल्म ने 2 स्टार रेटिंग दी है। इसके एक्स हैंडल पर फिल्म का जिक्र करते हुए लिखा, “कहते हैं कि अगर आप नकल करना चाहते हैं, तो शालीनता से करें, लेकिन यहां Ek Din के निर्माताओं ने अपनी पूरी कोशिश की, क्योंकि उनके पास पूरी पटकथा और कथानक था, लेकिन ठीक वैसे ही जैसे आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के साथ किया था, उन्होंने इस फिल्म के साथ किया है।”

संतोष मेहता नाम की यूजर ने इस फिल्म को रोमांटिक लव स्टोरी बताया। एक्स पर रिव्यू लिखते हुए उन्होंने कहा, “आमिर खान प्रोडक्शन एक्टर जुनैद खान और साई पल्लवी की एक दिन फिल्म रोमांटिक और लव स्टोरी है।”

सुनील पांडे द्वारा निर्देशित और आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित एक हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी के अलावा कुणाल कपूर का भी अहम रोल है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply