CricketIndia

कौन हैं RS Ambrish जिसे SRH ने अचानक किया IPL 2026 के बीच अपनी टीम में शामिल, वैभव सूर्यवंशी के हैं करीबी दोस्त

Satya Report: RS Ambrish: आईपीएल 2026 में कई खिलाड़ी चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके हैं, इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से एक बड़ी खबर आ रही है. टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट की वजह से पुरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं और इसका फायदा अंडर19 युवा टीम को मिला है. भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी को SRH की टीम में शामिल किया गया है.

कौन हैं RS Ambrish जिसे SRH ने अचानक किया IPL 2026 के बीच अपनी टीम में शामिल, वैभव सूर्यवंशी के हैं करीबी दोस्त
कौन हैं RS Ambrish जिसे SRH ने अचानक किया IPL 2026 के बीच अपनी टीम में शामिल, वैभव सूर्यवंशी के हैं करीबी दोस्त

भारत को अंडर19 विश्व कप जीताने वाले तेज गेंदबाज आरएस एंबरिस को SRH की टीम में शामिल किया गया है. आइए जानते हैं कौन हैं आरएस एंबरिस?

कौन हैं RS Ambrish?

आरएस एंबरिस का जन्म 28 मई, 2007 को चेन्नई में हुआ था. आरएस एंबरिस पेशे से ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दायें हाथ से मीडियम पेस गेंदबाजी करते हैं. एंबरिस कुछ समय पूर्व अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 में दमदार प्रदर्शन के लिए चर्चा में आए थे. वो वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. उन्होंने और हेनिल पटेल ने भारत के लिए 11 विकेट चटकाए थे.

सनराइजर्स हैदराबाद के पास कई स्टार गेंदबाज मौजूद हैं, टीम के पास पैट कमिंस के रूप में विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज मौजूद है. आरएस एंबरिस को SRH की टीम इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने के बाद मौका दे सकती है. इस सीजन SRH के लिए साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे ने अपने प्रदर्शन से खूब चर्चा बटोरी थी.

आरएस एंबरिस के पिता भी रह चुके हैं क्रिकेटर

आरएस एंबरिस के क्रिकेट सफर की नींव उनके परिवार से ही पड़ी है. उनके पिता आर. सुकुमार खुद एक पूर्व क्रिकेटर रहे हैं और उन्होंने तमिलनाडु की अंडर19 टीम की कप्तानी भी संभाली थी.

खेल का यही अनुभव आज सुकुमार अपने बेटे को आगे बढ़ाने में लगा रहे हैं. फिलहाल वह चेन्नई में एक क्रिकेट कोच के रूप में काम कर रहे हैं और एंबरिस की ट्रेनिंग में उनकी अहम भूमिका रहे हैं.

RS Ambrish के अब तक के आंकड़े हैं शानदार

एंबरिस ने घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है. वह तमिलनाडु प्रीमियर लीग में लायका कोवई किंग्स की ओर से खेल चुके हैं, जहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से ध्यान खींचा. इसके अलावा, उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में रणजी ट्रॉफी में भी डेब्यू किया, जो उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है.

अगर उनके फर्स्टक्लास रिकॉर्ड की बात करें तो एंबरिस ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 43 रन बनाए हैं और साथ ही गेंदबाजी में 2 विकेट भी अपने नाम किए हैं. भले ही आंकड़े अभी छोटे हैं, लेकिन उनकी क्षमता और क्रिकेटिंग बैकग्राउंड को देखते हुए भविष्य में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply