Trending

Palak Tiwari Summer Looks: पलक तिवारी के इन लुक्स लें आइडिया, उमस भरी गर्मी में भी रहेंगी कूल

Satya Report: पलक तिवारी का ये कैजुअल लुक आप भी गर्मी में कॉपी कर सकती हैं. उन्होंने शॉर्ट लेंथ वाली वाइट शर्ट के साथ मैचिंग शॉर्ट्स कैरी किए हैं. किनारों और पॉकेट्स पर डेनिम की डिटेलिंग दी गई है. शॉपिंग हो या फिर वेकेशन…इस तरह का सिंपलसोबर स्टाइल आप डे आउट के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं. ऐसे आउटफिट्स के साथ आपको एफर्टलेस स्टाइल मिलता है यानी आपको मेकअप से लेकर एसेसरीज तक बहुत ज्यादा तामझाम करने की जरूरत नहीं होती है.

Palak Tiwari Summer Looks: पलक तिवारी के इन लुक्स लें आइडिया, उमस भरी गर्मी में भी रहेंगी कूल
Palak Tiwari Summer Looks: पलक तिवारी के इन लुक्स लें आइडिया, उमस भरी गर्मी में भी रहेंगी कूल

गर्मियों में अगर आपको कहीं ऑफिशियल इवेंट के लिए या फिर वर्कप्लेस पर साड़ी कैरी करनी है तो पलक तिवारी का ये लुक रीक्रिएट करें. कॉटन और लिनन की स्मॉल प्रिंट साड़ियां आपको एलिगेंट और क्लासी लुक देती हैं. ये कैरी करने में भी बहुत आसान होती हैं साथ ही गर्मी के लिए ये फैब्रिक बेस्ट होते हैं.

पलक तिवारी का ये लुक भी समर सीजन के हिसाब से बेस्ट है. उन्होंने स्ट्रैपी मिडी ड्रेस कैरी की है, जिसमें फ्लोरल और लीफ मोफिट प्रिंट दिए गए हैं. ड्रेस का कलर कॉम्बिनेशन भी अच्छा लग रहा है. पिस्ता कलर इस वक्त ट्रेंड में भी है जो वेस्टर्न से लेकर एथनिक वियर तक में एक एस्थेटिक टच देता है.

अगर आप फेस्टिवल जैसे मौकों पर खासतौर पर एथनिक पहनना वियर करती हैं तो पलक तिवारी के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने फ्लेयर्ड शॉर्ट फ्रॉक कुर्ती कैरी की है, जिसमें स्ट्रैप दी गई है. उन्होंने इसके साथ हैवी फ्लेयर्ड वाला गोटा पट्टी वर्क गरारा पेयर किया है जिसमें फ्रिंज भी दी गई हैं. इस तरह के कॉटन सूट काफी आरामदायक भी रहते हैं.

अगर आपको ऐसा लुक चाहिए जो एलिगेंट और सोफेस्टिकेटेड लुक दे तो पलक तिवारी का ये स्टाइल रीक्रिएट करना बेस्ट रहेगा. उन्होने स्ट्रेट लाइन कलीदार स्कर्ट कैरी की है, जिसके साथ उन्होंने पोलो टॉप वियर किया है, साथ में बेल्ट उनके लुक को और भी क्लासी बनाती है. इस तरह का लुक वर्क प्लेस पर आपको कॉन्फिडेंट महसूस करवाता है.

गर्मियों में आप अपनी वार्डरोब में शीर फैब्रिक वाली ओवर साइज शर्ट्स एड कर सकती हैं. इसी के साथ लाइट वेट लूज बैगी ट्राउजर आपको ट्रेंडी और कम्फर्टेबल लुक देते हैं. इस तरह की शर्ट्स स्पेगेटी और टैंक टॉप के साथ बेहतरीन लुक देती हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply