HealthIndia

क्या डायबिटीज में संतरा खाया जा सकता है? AIIMS के डॉक्टर से जान लें शुगर पेसेंट्स के लिए कितना है फायदेमंद

Satya Report: आज के समय में डायबिटीज एक कॉमन बीमारी हो चुकी है। इसकी वजह से लोगों को कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए लोग हेल्दी लाइफस्टाइल अपना रहे हैं और अपनी डाइट में जूस, फ्रूट्स जैसी चीजों को शामिल कर रहे हैं। डायबिटीज के मरीजों को फ्रूट्स खाते वक्त भी खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। लोगों को समझ नहीं आता कि कौन सा फ्रूट उनके लिए फायदेमंद है और कौन सा नहीं। इस बीच एक सवाल जो शुगर पेसेंट्स को अक्सर सताते रहता है वो है कि क्या डायबिटीज में संतरा खाया जा सकता है या नहीं। ऐसे में एम्स के डॉक्टर बता रहे हैं कि डायबिटीज के मरीज संतरा खा सकते हैं या नहीं। 

क्या डायबिटीज में संतरा खाया जा सकता है? AIIMS के डॉक्टर से जान लें शुगर पेसेंट्स के लिए कितना है फायदेमंद
क्या डायबिटीज में संतरा खाया जा सकता है? AIIMS के डॉक्टर से जान लें शुगर पेसेंट्स के लिए कितना है फायदेमंद

क्या कहते हैं डॉक्टर
AIIMS के डॉक्टर अमरिंदर सिंह मल्ही का कहना है कि सीमित मात्रा में संतरे का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित ही नहीं, बल्कि फायदेमंद भी हो सकता है। उनका कहना है कि संतरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 40–45 के बीच होता है, जो इसे लो GI फूड बनाता है। इसका मतलब है कि संतरा खाने से ब्लड शुगर धीरेधीरे बढ़ता है, अचानक स्पाइक नहीं आता। संतरा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो सूजन को कम करने और इंसुलिन को सुधारने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। 

डायबिटीज मरीजों के लिए संतरे के फायदे

  • ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक।
  • फाइबर से भरपूर संतरा शुगर लेवल को अचानक बढ़ने को रोकता है। 
  • दिल की सेहत के लिए फायदेमंद। 
  • डायबिटीज में हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। 
  • इम्युनिटी बूस्ट करने में सहायक। 
  • विटामिन C से भरपूर होने की वजह से संक्रमण से बचाने में सहायक। 
  • वजन कंट्रोल करने में सहायक।

डायबिटीज के मरीज किन बातों का रखें ध्यान
डायबिटीज के मरीज जूस का सेवन करने से बचें। दरअसल संतरे का जूस फाइबर से भरपूर होता है और तेजी से शुगर बढ़ा सकता है। खाली पेट इसका सेवन करने से बचें। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply